फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rs six lakh fake currency seized from Pakistan, were supplied in NCR

पाकिस्तान से आए छह लाख रुपये के नकली नोट जब्त, एनसीआर में हो रहे थे सप्लाई

Sun, 19 Feb 2017 04:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 19 Feb 2017 04:27 PM IST
विज्ञापन
Rs six lakh fake currency seized from Pakistan, were supplied in NCR
नकली नोट के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के बाद फिर से पाकिस्तान में छप रहे भारतीय नोटों का खुलासा हुआ है। पाकिस्तान से आ रहे नकली नोटों की एक खेप पुलिस ने आज फिर पकड़ी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नकली नोट सप्लाई करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


शामली, यूपी से ताल्लुक रखने वाले गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से छह लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं। सभी नोट 100 रुपये के नोटों में है। ये नकली नोट नेपाल होकर पाकिस्तान में छपकर भारत में आए थे। नेपाल से नकली नोट यूपी में आते थे और इनको ज्यादातर यूपी के शहरों में सप्लाई किया जाता था। 
विज्ञापन


स्पेशल सेल पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव के अनुसार स्पेशल सेल ने नकली नोट सप्लाई करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया था। 27 जनवरी को भी स्पेशल सेल ने नकली नोट सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था और इनके कब्जे से 19.22 लाख रुपये केनकली नोट बरामद किए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी नोट दो हजार के नोटों में थे

Rs six lakh fake currency seized from Pakistan, were supplied in NCR
fake currency

सभी नोट दो हजार के नोटों में थे। स्पेशल सेल को 17 फरवरी को सूचना मिली थी कि यूपी में नकली नोट सप्लाई करने वाले ट्रैफिक सिग्नल, नानकसर गुरुद्वारा, सोनिया विहार, वजीराबाद रोड पर एकत्रित होंगे। ये यहां सेंत्रो कार में आकर नकली नोटों की खेप देंगे।

सूचना के बाद इंस्पेक्टर पंकज कुमार की देखेरख में एएसआई मंदीप, अजय कुमार व कमल की विशेष टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने यहां घेराबंदी कर सेंत्रो कार से नकली नोटों की खेप देने आए अरविन और खेप लेने आए संजीव उर्फ मुकेश को गिरफ्तार कर लिया। 

नकली नोट की छपाई बहुत ही बढिय़ा है और असली नोटों से उनकी पहचान करना मुश्किल है। संजीव (31) यूनूसपुर, तहसील थाना भावन जिला शामली, उत्तरप्रदेश और अरविन (35) गांव मनी माजरा, तहसील कैराना, जिला शामली उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। इनकेकब्जे से हरियाणा नंबर की सेंत्ररो कार व दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। 

पूर्वी यूपी से लाते थे नकली नोटों की खेप

Rs six lakh fake currency seized from Pakistan, were supplied in NCR
फर्जी करेंसी
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह नकली नोटों की खेप पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेते थे। यहां से ये इन नकली नोटों को यूपी व एनसीआर में सप्लाई करते थे। मौका लगने पर अन्य राज्यों में भी नकली नोट सप्लाई करते थे।

पूछताछ में ये भी पता लगा है कि नकली नेपाल से पूर्वी उत्तर प्रदेश आते थे। नकली नोट पाकिस्तान में छपकर नेपाल के रास्ते पूर्वी यूपी पहुंचते थे। नोटबंदी के कारण पिछले दो-तीन महीनों में 100 के नकली नोटों की सप्लाई बढ़ी थी। ये एक लाख केनकली नोट 40 हजार में देते थे। 

संजीव दो वर्ष से नकली नोट सप्लाई कर रहा था

Rs six lakh fake currency seized from Pakistan, were supplied in NCR
नकली नोट - फोटो : Self
स्पेशल सेल पुलिस अधिकारियों के अनुसार गांव यूनुसपुर तहसील थाना भवन जिला शामली, उत्तरप्रदेश में पैदा हुआ संजीव का परिवार लोनी, गाजियाबाद में शिफ्ट हो गया था।

शादी होने केबाद ये काम की तलाश में मुंबई चला था। ये लगातार अपने गांव जाता रहता था। आसानी से पैसा कमाने के लिए ये नकली नोट सप्लाई करने वाले गिरोह में शामिल हो गया। ये पिछले दो वर्षों से नकली नोट सप्लाई कर रहा था। अरविन दो महीने से नकली नोट सप्लाई कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed