फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rs 600 crore notice served to 5 big hospitals of delhi those avoid to treat poors

गरीबों का इलाज नहीं तो खैर नहीं, इन 5 बड़े अस्पतालों को मिला 600 करोड़ रुपये का नोटिस

Wed, 30 May 2018 11:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 30 May 2018 11:45 AM IST
विज्ञापन
Rs 600 crore notice served to 5 big hospitals of delhi those avoid to treat poors
hospital logo

 दिल्ली सरकार ने गरीबों का इलाज न करने पर राजधानी के पांच बड़े अस्पतालों को 600 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा है। इन्हें एक माह के भीतर जुर्माना राशि जमा कराने को कहा गया है। दिल्ली स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक डॉ. कीर्ति भूषण ने बताया कि पिछले वर्ष विधानसभा कमेटी ने निरीक्षण के दौरान ईडब्ल्यूएस कैटेगरी को लेकर कई खामियां उजागर की थीं।

विज्ञापन


विधायक सौरभ भारद्वाज की अध्यक्षता में कमेटी ने पांच अस्पतालों का निरीक्षण किया था।  कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर दिल्ली सरकार ने साकेत स्थित मैक्स अस्पताल पर 11 करोड़, पुष्पावती सिंघानिया हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट पर 10.6 करोड़, धर्मशिला कैंसर अस्पताल पर 17.8 करोड़, शांति मुकुंद अस्पताल पर 36.3 करोड़ और एस्कॉटर्स ओखला पर 503 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था।
विज्ञापन


इसके बाद अस्पतालों से जवाब भी तलब किया गया। इस प्रक्रिया में कई माह गुजरने के बाद  विभाग ने मंगलवार देर शाम पांच अस्पताल को 600 करोड़ रुपये का जुर्माना भरने का नोटिस दिया है।  जुर्माना भरने के लिए  अस्पतालों को एक माह का वक्त भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट में चल रहा है मामला
पुष्पवती सिंघानिया अस्पताल के अनुसार करीब पांच माह पहले ही इस मामले को कोर्ट में चुनौती दी जा चुकी है।  तीन बार कोर्ट में सुनवाई भी हो चुकी है। इसे बारे में महानिदेशक डॉ. कीर्तिभूषण का कहना है कि दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए ही मंगलवार देर शाम नोटिस भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed