फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rs 150 will now LED Bulbs

अब 150 रुपये में मिलेगी एलईडी बल्ब

Wed, 18 Mar 2015 10:22 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 18 Mar 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
Rs 150 will now LED Bulbs

प्रदेश में बिजली की मांग में कमी करने के लिए राज्य विद्युत नियामक आयोग ने गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर समेत प्रदेश के 21 जिलों में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को एलईडी बल्ब उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


उपभोक्ताओं को उनके कनेक्शन लोड के अनुसार 5 से 10 एलईडी बल्ब 150 रुपये प्रति बल्ब की दर पर उपलब्ध कराने को कहा है। बाजार में इसका मूल्य 450 रुपये है।

आयोग ने बुधवार को जारी अपने आदेश में कहा है कि एलईडी बांटने की शुरुआत पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम (पीयूवीवीएनएल) के 6 जिलाें से शुरू होगी। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से इसे बाकी 15 जिलों में लागू किया जाएगा।
विज्ञापन


इस योजना में 2 किलोवाट तक के लोड वाले उपभोक्ताओं को अधिकतम 5 एलईडी और 2 किलोवॉट से अधिक लोड वाले उपभोक्ताओं को अधिकतम 10 एलईडी बल्ब दिए जाएंगे। योजना के तहत प्रदेश भर में 13.03 लाख एलईडी बल्ब वितरित किए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली विशेषज्ञों के मुताबिक एक 7 वाट का एलईडी बल्ब 60 वाट के सामान्य बल्ब के बराबर रोशनी देता है और इससे सालाना करीब 41 यूनिट बिजली की बचत होती है।

यह करना होगा उपभोक्ता को
डिमांड साइड मैनेजमेंट (डीएसएम) के रेग्यूलेशन 2014 के तहत शुरू की जा रही एलईडी वितरण स्कीम पाने के लिए वही उपभोक्ता योग्य होंगे, जिन पर बिल नहीं होगा। ऐसे उपभोक्ताओं को वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन, एसएमएस के जरिए या लिखित आवेदन निर्धारित प्रारूप पर देना होगा। इसके लिए एनर्जी इफिसिएंशी सर्विसेस लि. (ईईएसएल) और पीयूवीवीएनएल नियम तय करेंगे।


150 रुपये का मिलेगा एलईडी
घरेलू उपभोक्ताओं को यह एलईडी 150 रुपये में दिए जाएंगे। इसका भुगतान वे नकद या मासिक किस्त के जरिए कर सकेंगे। किस्त के लिए हर एलईडी पर उपभोक्ता को 10 रुपये शुरू में देने होंगे, उसके बाद बाकी राशि बराबर 12 किस्तों में बिजली बिल में जोड़कर ली जाएगी।

इन जिलों में बंटेंगे एलईडी बल्ब

पूर्वांचल वितरण निगम: वाराणसी, इलाहाबाद, गोरखपुर, मिर्जापुर, बस्ती और आजमगढ़
मध्यांचल वितरण निगम: लखनऊ, फैजाबाद, बरेली और रायबरेली
दक्षिणांचल वितरण निगम: आगरा, झांसी, अलीगढ़, औरैया, इटावा और कन्नौज
पश्चिमांचल वितरण निगम: गाजियाबाद, मुरादाबाद, मेरठ और नोएडा
केस्को: कानपुर
एनपीसीएल: ग्रेटर नोएडा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed