{"_id":"1742a981949112f26f7a4e58fd63fae7","slug":"rpf-policeman-killed-in-delhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से लौटते सिपाही की दर्दनाक हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से लौटते सिपाही की दर्दनाक हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 25 Jan 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा हरिदास नगर में रविवार सुबह रेलवे सुरक्षा बल में कार्यरत सिपाही की पीटकर हत्या कर दी गई। सिपाही का शव बाबा हरिदास नगर थाने से कुछ दूरी पर मिला। सिपाही की पहचान बहादुरगढ़ निवासी आशीष सैनी (29) के रूप में हुई।
विज्ञापन
शनिवार रात वह अपने दो परिचितों के साथ शादी समारोह में गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक मूलत: बहादुरगढ़ निवासी आशीष नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल में सिपाही था। उसके परिवार में माता-पिता के अलावा गर्भवती पत्नी और एक बच्चा है।
विज्ञापन
शनिवार रात करीब आठ बजे वह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से अपने दो परिचितों के साथ नजफगढ़ में एक परिचित की शादी में गया था।
समारोह में शामिल होने के बाद आशीष अपने घर के लिए निकला, लेकिन रविवार सुबह उसका शव बाबा हरिदास नगर थाने से कुछ दूरी पर मिला। उसके शरीर पर चोट के काफी निशान थे। सिर को पत्थर से कुचला गया था।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने के बाद थाने पहुंचे आशीष के रिश्तेदारों ने जमकर हंगामा किया। आशीष के भाई सोनू ने बताया कि उन लोगों ने ही रात में आशीष के साथ गए उसके दोनों परिचितों को पुलिस के हवाले किया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक हिरासत में लिए गए लोगों में एक रेलवे का रिटायर्ड कर्मचारी और दूसरा आशीष का परिचित है। बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।