फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Routes of DTC buses will be changed during full dress rehearsal

स्वतंत्रता दिवस की तैयारी: फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान परिवर्तित होंगे डीटीसी बसों के रूट

Sat, 10 Aug 2019 06:04 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Sat, 10 Aug 2019 06:04 AM IST
विज्ञापन
Routes of DTC buses will be changed during full dress rehearsal
डीटीसी बस - फोटो : Social Media (File Photo)

स्वतन्त्रता दिवस की तैयारियों के मद्देनजर आगामी 13 अगस्त को फुल ड्रैस रिहर्सल के दौरान सुरक्षा कारणों की वजह से दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) बसों के कुछ रूट परिवर्तित रहेंगे। दिल्ली पुलिस द्वारा दिए गए सुझावों के तहत बसों के रूट में यह बदलाव तड़के तीन बजे से सुबह नौ बजे या समारोह समापन तक लागू रहेगा।

विज्ञापन


इन इंतजामों के तहत बसों के रूटों में हुए बदलावों के तहत पूर्वी दिल्ली से नया बस अड्डा पुल होकर रेलवे स्टेशन, जामा मस्जिद को जाने वाली बस रूट सं0- 205, 210, 213, 214, 227ए, 246, 253, यमुना मुद्रिका आदि पर चलने वाली बसें, बस अड्डा, बुलवर्ड रोड़ पर समाप्त होंगी तथा बसें इसी रास्ते से वापस भी लौटेंगी। 
विज्ञापन


वहीं रूट संख्या 447 की बसें वजीराबाद की तरफ  से आते समय चंदगी राम अखाड़ा रेड लाईट से दांए मुड़कर आई.पी कॉलेज, लुडलो कैसल (श्याम नाथ मार्ग) होते हुए, बस अड्डा, बुलवर्ड रोड पर समाप्त होंगी तथा रिंग रोड़ से होकर वापस लौटेंगीं। श्यामनाथ मार्ग से रेलवे स्टेशन, लालकिला, रिंगरोड, राजघाट जाने वाले रूट नं0- 26, 103, 104, 107, 112, 113, 120बी, 171, 185, 227, 227ए, 227बी, 248, 258, 258 शटल, 261 और 901 आदि पर चलने वाली बसें, बस अड्डा टूरिस्ट कैम्प के सामने बुलवर्ड मार्ग पर समाप्त होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वापसी में यह बसें मेटकॉफ  हाउस, रिंग रोड़ होते हुए आगे अपने निर्धारित गंतव्य तक पहुंचेंगी और इसी तरह वापस लौटेंगीं। डीटीसी ने यात्रियों से अपील की है कि यात्री इस दिन अपने रूटों को जांचकर घर से बाहर निकलें और परेशानी से बचने के लिए दूसरे रूटों का सहारा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed