फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   routes closed for dumpers in noida

अवैध खनन का मामला: डंपरों को रोकने के लिए रास्ते बंद

Sun, 04 Sep 2016 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 04 Sep 2016 09:42 AM IST
विज्ञापन
routes closed for dumpers in noida

प्रशासन ने आखिरकार राजस्थान के नांगल से सिरसबास-तिगांव और नांगल से बडे़ड तक अवैध खनन में लगे डंपरों को रोकने के लिए रास्ते बंद कर दिए।

विज्ञापन


प्रतिबंध के बावजूद भी खनन माफिया ने फिरोजपुर झिरका तहसील के अंतर्गत गांव घाटा शमशाबाद, रवा, नाहरीका, चितौड़ा, महूं, तिगांव, बडे़ड, बीवां, बसईमेव गावों के अरावली पहाड़ों में अवैध रास्ते बना लिए थे।
विज्ञापन


डीएसपी यादराम बिश्नोई ने अपने क्षेत्र के अरावली पहाड़ में बने सभी अवैध रास्तों को खुदवाकर डंपरों की आवाजाही बंद करवा दी थी लेकिन पुन्हाना थाना क्षेत्र के गांव तिगांव, सिरसबास से राजस्थान के नांगल और राजस्थान के नांगल से बड़ेड गांव तक बने अवैध रास्तों का खनन माफिया इस्तेमाल कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला में सचित्र समाचार प्रकाशित करने के बाद प्रशासन हरकत में आया। डीएसपी पुन्हाना पृथ्वी सिंह, थाना प्रभारी पुन्हाना अशोक कुमार ने शुक्रवार शाम को इन रास्तों को जेसीबी से खुदवाकर डंपरों की आवाजाही बंद करवा दी।

वहीं फकरुद्दीन, जमालु, आबिद और रहमत ने कहा कि इस मामले को अमर उजाला के निरंतर प्रकाशित करने के बाद ही प्रशासन ने कार्रवाई की है।

नांगल से सिरसबास-तिगांव और नांगल से बड़ेड आने वाले अवैध रास्तों को शुक्र वार को जेसीबी से खुदवाकर डंपरों की आवाजाही बंद करवा दी गई है। यदि किसी ने फिर से आवाजाही शुरू करने की कोशिश तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - अशोक कु मार, थाना प्रभारी, पुन्हाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed