{"_id":"594ff54d4f1c1b58328b4586","slug":"route-diversion-for-eid-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":" राजीव चौक अंडरपास का रूट किया डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव चौक अंडरपास का रूट किया डायवर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : SELF
दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर स्थित राजीव चौक अंडरपास निर्माण के चलते शुक्रवार को रूट डायवर्ट कर दिया गया। इससे सिविल लाइन व सोहना रोड से आने वाले वाहन चालकों को दिक्कत झेलनी पड़ी। लोगों को करीब तीन किलोमीटर का लंबा यू-टर्न लेकर वापस आना पड़ रहा है। रुट डायवर्ट से वाहनों का सोहना रोड पर लंबा जाम लग रहा है। वहीं जयपुर की तरफ से आने वाले वाहन जो गुरुग्राम के रेलवे रोड की तरफ जाने वाले वाहनों को भी जाम का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
राजीव चौक के अंडर पास के निर्माण के चलते एनएचएआई के द्वारा रेलवे रोड की तरफ से आने वाले वाहन चालकों को भी आईएमटी मानेसर-धारूहेड़ा की तरफ जाने के लिए करीब तीन किलोमीटर का सोहना रोड स्थित इस्लामपुर गांव के पास से यू-टर्न लेकर आना पड़ रहा है। इस कारण सोहना रोड पर जहां से यू-टर्न लिया जाता है, वहां पूूूरा दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। टै्रफिक पुलिस ने जाम में वाहन फंसने से बचने की कोई व्यवस्था नहीं हुई है। जिस वजह से वाहन चालकों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
सिविल लाइन जाने वाले रोड को भी किया एक तरफ से बंद सिविल लाइन से रेलवे रोड की ओर जाने वाले वाहनों को भी तीन किलोमीटर लंबा यू-टर्न लेकर ही दोबारा रेलवे रोड आ सकते है। रेलवे रोड पर खुदाई का काम चल रहा है। इस कारण मानेसर दिल्ली या सोहना की तरफ से आने वाले वाहन भी जाम में फंस जाते है। अंडर पास के खुदाई काम के चलते रेलवे रोड के सर्विस रोड को ही रेलवे रोड जाने के लिए रास्ता बनाया गया है। रोड की चौडाई कम होने के कारण यहां भी पूरा दिन ज्यादातर पीक ऑवर के समय में जाम लग जाता है। वहीं पूरा दिन ट्रैफिक व्यवस्था भी चरमरा जाती है।
विज्ञापन