फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Route diversion at Air Force Day Full Dress Rehearsal in ghaziabad

इस वजह से हुआ रूट डायवर्जन, जाम से बचने के लिए इस रास्ते से जाएं

Sat, 06 Oct 2018 10:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, साहिबाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Sat, 06 Oct 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
Route diversion at Air Force Day Full Dress Rehearsal in ghaziabad
demo pic - फोटो : amar ujala

आज अगर आप भोपुरा रोड से दिल्ली जाने या गाजियाबाद आने की सोच रहे हैं तो रूट बदलना ही बेहतर होगा। एयरफोर्स-डे की फुल ड्रेस रिहर्सल के चलते मोहननगर-भोपुरा रोड पर आपको भयंकर जाम से जूझना पड़ सकता है। रूट डायवर्जन के चलते सुबह 6 से दोपहर दो बजे तक कई जगहों पर रास्ता बंद रहेगा। आसमान में ग्लोबमास्टर, हरक्युलिस और तेजस करतब दिखाते नजर आएंगे।

विज्ञापन


शनिवार को एयरफोर्स-डे की फुल ड्रेस रिहर्सल पर वायुसेना के विमान आसमान में दहाड़ते दिखाई देंगे। रिहर्सल के चलते छह और आठ अक्तूबर को सुबह छह बजे से दोपहर 2 बजे तक रूट डायवर्जन रहेगा। भोपुरा से हिंडन एयरफोर्स नागद्वार आने वाले सभी वाहन करनगेट चौकी चौराहा से बीकानेर गोलचक्कर होते हुए मोहन नगर की ओर जाएंगे। 
विज्ञापन


वहीं राजनगर एक्सटेंशन से हिंडन एयरफोर्स नागद्वार होते हुए भोपुरा जाने वाले सभी वाहन करहेड़ा कट से अर्थला यू टर्न से मुड़कर मोहन नगर चौराहे से निकलेंगे। मोहननगर से हिंडन एयरफोर्स और करनगेट से नागद्वार के बीच वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। एलिवेटेड रोड से उतरकर करहैड़ा, हिंडन एयरबेस की ओर जाने वाले वाहन यू-टर्न लेकर मेरठ तिराहे पर पहुंचेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एयरफोर्स जवानों के साथ पुलिस और सिविल डिफेंस संभालेगा ट्रैफिक  

डायवर्जन के चलते सड़कों पर जाम लग सकता है। पीक आवर्स में डायवर्जन से जीटी रोड पर वाहनों का दबाव अधिक रहेगा। इससे सुबह में जाम की स्थिति रहेगी। जाम नहीं लगे इसके लिए जगह जगह पुलिस और ट्रैफिक कर्मी तैनात रहेंगे।        
    
ट्रैफिक जाम से लोगों को बचाने के लिए एयरफोर्स के जवान सड़कों पर दिखाई देंगे। ट्रैफिक पुलिस और सिविल डिफेंस के जवान भी तैनात रहेंगे। टीआई ने बताया कि एयर शो के दौरान ट्रैफिक संभालने के लिए सभी जवानों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed