फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   room in parking area: corporation ready to lodge fir

पार्किंग के जगह कमराः बिल्डरों पर FIR की तैयारी

Sat, 03 May 2014 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 03 May 2014 12:13 PM IST
विज्ञापन
room in parking area: corporation ready to lodge fir

फरीदाबाद के सैनिक कॉलोनी (सेक्टर-49) में पार्किंग के स्थान पर कमरे बनाकर बेचने के मामले में नगर निगम अब संबंधित बिल्डरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी में है।

विज्ञापन


दूसरी ओर सीलिंग के तीसरे दिन निगम अधिकारियों ने 14 कमरों को सील किया। शेष बचे 30-35 कमरों को भी एक दो दिन में सील कर दिया जाएगा। ज्ञात हो कि सैनिक कॉलोनी में बिल्डरों ने तीन-तीन मंजिला इमारतें बनाकर बेची हैं।
विज्ञापन


निगम बायलॉज के मुताबिक उन्हें पार्किंग के लिए ग्राउंड फ्लोर पर जगह छोड़ने को कहा गया था। बिल्डरों ने पहले तो फ्लैट बनाते समय पार्किंग की जगह छोड़ दी, बाद में दो-दो कमरे बनाकर छह लाख से 10 लाख रुपये में बेच दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैनिक कॉलोनी में दूसरे दिन भी 18 कमरे सील


तोड़फोड़ विभाग के एसडीओ ओपी मोर ने बताया कि तीन दिन तक चलाए गए अभियान के तहत अब तक 52 कमरों को सील किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि सीलिंग के बाद उन बिल्डरों की पहचान की जाएगी, जिन्होंने कमरे बनाकर बेचे हैं।

उच्चाधिकारियों से अनुमति लेकर ऐसे बिल्डरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन लोगों से भी बिल्डरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने को कहा गया है, जो उनकी धोखाधड़ी के शिकार हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed