{"_id":"5e2d88998ebc3e4b471b8e8a","slug":"rohit-vemula-mother-radhika-vemula-unfurls-the-tiranga-in-shaheen-bagh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहीन बाग में रोहित वेमुला की मां ने फहराया तिरंगा, कहा- हिंदी सीखकर प्रधानमंत्री से करेंगी बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहीन बाग में रोहित वेमुला की मां ने फहराया तिरंगा, कहा- हिंदी सीखकर प्रधानमंत्री से करेंगी बहस
Sun, 26 Jan 2020 06:09 PM IST
अवधेश कुमार
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sun, 26 Jan 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
शाहीन बाग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस पर शाहीन बाग पहुंचीं रोहित वेमुला की मां राधिका वेमुला ने हजारों की भीड़ के बीच तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार नागरिकता कानून के नाम पर सब लोगों को डरा रही है। सबसे पहले प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और भाजपा सांसदों को ही अपनी नागरिकता साबित करनी चाहिए।
उन्होंने इस आंदोलन में अन्य छात्रों की माताओं को भी साथ आने की अपील की। उन्होंने कहा कि वे जल्दी ही हिंदी सीखेंगी और प्रधानमंत्री से इस मुद्दे पर बहस करेंगी। उऩ्होंने कहा कि वे इस आंदोलन के साथ हैं।
एक दुभाषिए की मदद से उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वे स्विस बैंक से पैसे लाएंगे और सबके बीच बांटेंगे। लेकिन उन्होंने कुछ व्यापारियों को पैसे लेकर देश से भागने दिया। अब प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि क्या सरकार अभी तक स्विस बैंक से पैसे वापस ले आ पाई है, या नहीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय के छात्रों को अर्बन नक्सल बताकर उन पर हमले कर रही है। यह बेहद अन्यायपूर्ण है। उन्होंने अन्य छात्रों की माताओं से भी अपने साथ आंदोलन में साथ आने के लिए कहा।