{"_id":"67c88604bfb8c805790e0ce7","slug":"rohini-police-traced-39-children-in-59-days-and-handed-them-over-to-their-families-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: 59 दिनों में लापता हुए 39 बच्चों को रोहिणी पुलिस ने ढूंढ निकाला, सभी को परिजनों के हवाले किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: 59 दिनों में लापता हुए 39 बच्चों को रोहिणी पुलिस ने ढूंढ निकाला, सभी को परिजनों के हवाले किया
Wed, 05 Mar 2025 10:52 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 05 Mar 2025 10:52 PM IST
सार
दिल्ली में पुलिस ने ऑपरेशन मिलाप के तहत 59 दिनों में लापता हुए 39 बच्चों को परिजनों से मिलवाया है। सभी मामलों में पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्चों को परिजनों के हवाले किया है।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहिणी जिला पुलिस ने ऑपरेशन मिलाप के तहत इस साल के शुरुआती 59 दिनों में लापता हुए 39 बच्चों को परिजनों से मिलवाया है। ऑपरेशन मिलाप के तहत इन्हें तलाश किया गया है। बच्चों को पाकर परिजन बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि सभी बच्चों को 1 जनवरी से लेकर 28 फरवरी के बीच तलाशा गया। अमन विहार से लापता पांच नाबालिगों को सकुशल बरामद किया गया। प्रेम नगर से छह, कंझावला से सात, केएन काटजु मार्ग से दो, प्रशांत विहार से दो, बुद्ध विहार से सात, उत्तरी रोहिणी से एक किशोर और विजय विहार से पांच नाबालिगों को बरामद किया गया है। सभी मामलों में पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्चों को परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन