{"_id":"69d51fad17ebd8d61d0adbe6","slug":"rohini-police-nabbed-two-thieves-recovered-mobile-tv-and-bike-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-131268-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: रोहिणी पुलिस ने दो चोर दबोचे, मोबाइल-टीवी व बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: रोहिणी पुलिस ने दो चोर दबोचे, मोबाइल-टीवी व बाइक बरामद
विज्ञापन
नई दिल्ली। रोहिणी जिला पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन, एक टीवी और दो चोरी की बाइक बरामद की गई हैं। पकड़े गए बदमाशों की पहचान शाहबाद डेयरी निवासी सकबीर खान उर्फ सम्राट और संजू के रूप में हुई है।
जिला पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल ने बताया कि एंटी रॉबरी स्नैचिंग सेल के निरीक्षक देवेंद्र कुमार को छह अप्रैल को दो संदिग्ध चोरों के केएन काटजू मार्ग थाना इलाके में आने की जानकारी मिली। सूचना पर टीम ने नाला रोड के पास घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी में बुध विहार और उत्तरी रोहिणी से चोरी किया गया सामान मिला। पूछताछ के दौरान प्रशांत विहार से चोरी की गई एक और बाइक बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि सकबीर पर 17 और संजू पर छह आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। ब्यूरो