फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rogues in played bloody game in daylight on red light

दिनदहाड़े खेला खूनी खेल, चौराहे पर मर्डर

Sun, 15 Mar 2015 09:48 AM IST
Updated Sun, 15 Mar 2015 09:48 AM IST
विज्ञापन
Rogues in played bloody game in daylight on red light

नई दिल्ली के दक्षिण-पूर्व जिले के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश में रेड लाइट पर एक रिकवरी कंपनी के कर्मचारी को शनिवार दोपहर को बेखौफ बदमाशों ने चाकुओं से बुरी तरह गोद दिया। उसके बाद बदमाश युवक से करीब चार लाख रुपये व अन्य कीमत सामान लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन


दिल दहला देने वाली यह वारदात ग्रेटर कैलाश थाने से महज कुछ सौ मीटर की दूरी पर हुई। रेड लाइट पर उस समय काफी लोग मौजूद थे। लहूलुहान पीड़ित दर्द से तड़पता रहा मगर कोई आगे नहीं आया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पुलिस अधिकारियों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मीन प्रसाद पांडेय (28) साउथ एक्स में स्थित रिकवरी कंपनी फिनकॉप में काम करता है। वह शनिवार दोपहर करीब साढ़े बारह चार लाख रुपये लेकर ग्रेटर कैलाश स्थित जम्मू-कश्मीर बैंक में जमा कराने जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाने से महज कुछ सौ मीटर की दूरी पर हुई है वारदात

Rogues in played bloody game in daylight on red light

वह बीआरटी, सादिक नगर से ग्रेटर कैलाश में घुसते हुए अर्चना कॉम्पलेक्स के सामने रेड सिग्नल पर रेड लाइट होने के कारण रुक गया। मीन प्रसाद स्कूटी पर सवार था। ग्रीन लाइट होने पर जब उसने स्कूटी बढ़ाई तभी दो बाइक पर चार नकाबपोश बदमाशों ने उससे नोटों का बैग छीनने का प्रयास किया।

मीन प्रसाद ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसे फिल्मी स्टाइल में चाकुओं से बुरी तरह गोद दिया। उसकी जांघ व कमर के नीचे कई चाकू मारे। वह लहूलुहान नीचे गिर गया और लोगों से सहायता मांगता रहा।

जिस समय ये वारदात हुई उस समय वहां बहुत ट्रैफिक था। सिग्नल के पास सीमेंट के कुछ बड़े पाइप पड़े होने से ट्रैफिक जाम रहता है। लूट की दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी मंदीप सिंह रंधावा तुरंत मौके पर पहुंच गए थे। शनिवार देर शाम तक बदमाशों के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा था। मीन प्रसाद को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, देर रात उसके ऑपरेशन किए जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed