फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Robo vending machine manufactured in India will run from UPI

यूपीआई से चलेगी भारत में निर्मित रोबो वेंडिंग मशीन

Sun, 08 Mar 2020 03:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 08 Mar 2020 03:52 AM IST
विज्ञापन
Robo vending machine manufactured in India will run from UPI
वेंडिंग मशीन - फोटो : अमर उजाला

स्वदेशी कंपनी एलेनप्रो ने आहार मेले में रोबोटिक वेंडिंग मशीन और रेफ्रिजरेटर सीरीज लांच की है जो भारतीय खाद्य उद्योग जगत के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। जल्द ही यूपीआई खाते के माध्यम से इस वेंडिंग मशीन पर भुगतान कर खाद्य सामग्री हासिल की जा सकेगी। वेंडिंग मशीन में लगे 360 एंगल के कैमरे इसे सुरक्षा प्रदान करेंगे। मशीन में लगे सेंसर इसकी लोकेशन और इसके अंदर मौजूद खाद्य सामग्री की मात्रा और ठंडे व गर्म होने की जानकारी देते रहेंगे।

विज्ञापन


कंपनी के निदेशक संजय जैन ने बताया कि आने वाले समय में यह वेंडिंग मशीन कॉलोनियों के अंदर दिखाई देगी। यह जनरल स्टोर के साथ, रेस्तरां तथा कार्यालयों में भी लगाई जाएगी। इसमें पेटीएम, फोनपे, गूगलपे व दूसरे यूपीआई ऐप्लीकेश से भुगतान कर खाद्य सामग्री लेने की सुविधा है। पहली बार यह वेंडिंग मशीन भोजन भी उपलब्ध कराएगी। कार्यालयों में जल्द ही वेंडिंग मशीन के माध्यम से लोगों को दाल फ्राई, मटर पनीर और पराठे परोसे जाएंगे।
विज्ञापन


यूपीआई से इस वेंडिंग मशीन का बार कोड स्कैन करने के बाद खाद्य सामग्रियों की कीमत और मात्रा देखी जा सकेगी और सामान खरीदा जा सकेगा। ऑर्डर कैंसल करने पर यूपीआई एकाउंट में पैसे भी तुरंत ही वापस हो जाएंगे। इसके अलावा कंपनी ने मोबाइल रेफ्रिजरेटर की सीरीज भी लांच की है। यह व्यवसाय के साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बेहद मददगार साबित होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमूमन रेफ्रिजरेटर में रखी जाने वाली कैंसर पिल्स, एड्स किट को अनियंत्रित ठंडक से होने वाले नुकसान से बचाएगी। सेंसर तकनीक से युक्त रेफ्रिजरेटर मोबाइल पर तापमान और लोकेशन भेजता रहेगा। ब्लड बैंकों में कंपनी का बड़ा रेफ्रिजरेटर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed