फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Robbery of 53 lakhs in businessman house in police uniform in up ghaziabad

गाजियाबादः पुलिस की वर्दी में कारोबारी के घर डाली 53 लाख की डकैती, करीबी के शामिल होने की आशंका

Sat, 03 Oct 2020 07:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद/मोदीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद/मोदीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 03 Oct 2020 07:03 AM IST
सार

  • एटीएम लूट की रकम घर में रखी होने की बात कहकर घुसे वर्दीधारी बदमाश
  • दरांती से दो मासूमों की गर्दन काटने की धमकी दे परिवार को कमरे में बनाया बंधक
  • दस दिन में डकैती की चौथी घटना से पुलिस की सुरक्षा पर सवालिया निशान

विज्ञापन
Robbery of 53 lakhs in businessman house in police uniform in up ghaziabad
बाद में आई असली पुलिस... - फोटो : amar ujala

विस्तार

अवंतिका में कारोबारी और इंदिरापुरम में दुर्गा ज्वेलर्स के बाद डकैतों ने अब मोदीनगर में एक कारोबारी के घर को निशाना बनाया है। पुलिस की वर्दी में आए बदमाशों ने किदवईंनगर निवासी धर्मकांटा कारोबारी समीर सिद्दीकी के घर शुक्रवार तड़के डकैती डाली। घर में घुसते ही बदमाशों ने दो मासूम बच्चों को अपने कब्जे में ले लिया और दरांती से उनकी गर्दन काटने की धमकी देकर सभी को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद घर से 50 लाख से अधिक के जेवर और करीब तीन लाख रुपये कैश लूटकर ले गए। भागते वक्त बदमाश सीसीटीवी कैमरे में हुए हैं। 

विज्ञापन


 किदवईंनगर निवासी समीर सिद्दीकी मोदीनगर में सिखैड़ा रोड पर धर्मकांटा बनाने का कारखाना चलाते हैं। शुक्रवार तड़के वह, उनकी मां संजीदा फातिमा, पत्नी ईरम, 3 व 2 वर्षीय दो बच्चे और 10 साल की भांजी रिम्सा घर में सोये हुए थे। मां और भांजी तीन मंजिला मकान में ग्राउंड फ्लोर पर, जबकि समीर पत्नी व बच्चों के साथ फर्स्ट फ्लोर पर सोए हुए थे। तड़के करीब साढ़े तीन बजे कुछ लोगों ने उनका दरवाजा खटखटाया। मां ने गेट खोला तो सामने पांच लोग खड़े थे। उनमें से एक दरोगा और एक सिपाही की वर्दी में थे जबकि तीन लोग सादे कपड़ों में थे। 
विज्ञापन


वर्दीधारियों ने समीर के ममेरे भाई शावेज का नाम लेते हुए कहा कि उसने एटीएम लूटा है और लूटी गई रकम उनके घर में रखी हुई है। जिसकी वह जांच करने आए हैं। पुलिस समझकर समीर की मां संजीदा फातिमा ने उन्हें घर में आने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिसिया अंदाज में चेकिंग कर पूरा घर खंगाल डाला 
समीर ने बताया कि बदमाश उनके कमरे में आ घुसे। पत्नी ने उन्हें जगाया तो सामने पुलिस देख वह चौंक गए। दरोगा बनकर आए बदमाश ने उनसे एटीएम लूट की रकम बरामद करने के लिए तलाशी लेने की बात कही। समीर उन्हें असली पुलिस समझकर चुप बैठ गए। इसके बाद बदमाशों ने करीब पौने घंटे तक पूरा घर खंगाला। बदमाशों ने अलमारियों व संदूकों के ताले भी समीर की पत्नी से ही खुलवाए। जिसके बाद तिजोरी में रखी 50 लाख से अधिक की ज्वेलरी और तीन लाख रुपये कैश बदमाशों ने लूट लिए।

 घर में रखे थे दो बहनों के गहने
समीर ने बताया कि उनकी शादीशुदा दो बहन मोदीनगर में ही रहती हैं। एक बहन के घर निर्माण कार्य चल रहा है तो दूसरी के फ्लैट की भी मरम्मत हो रही है। जिसकी वजह से दोनों बहनों के सारे जेवरात उन्हीं के घर में रखे हुए थे। इसके अलावा उनकी पत्नी व मां के अलावा पुश्तैनी जेवरात भी घर में रखे थे। जिन्हें बदमाश लूटकर ले गए। समीर का कहना है कि बदमाश उनके दोनों बच्चों की दरांती से गर्दन काटने की धमकी देकर मां व पत्नी के पहने हुए जेवरात भी लूटकर ले गए।

 हथियारों से लैस थे वर्दीधारी बदमाश
पीड़ित कारोबारी के मुताबिक वर्दीधारी बदमाशों के हाथों में बंदूक व पिस्टल थी, जबकि सादे कपड़ों में उनके तीन साथियों के हाथ में दरांती व छुरे थे। सभी बदमाश मास्क पहने हुए थे। बातचीत के दौरान वे वर्दीधारियों को दरोगाजी और दीवानजी कहकर बुला रहे थे। समीर का कहना है कि वह कुछ देर बाद समझ गए थे कि घर में घुसे लोग पुलिवाले नहीं, बल्कि बदमाश हैं। लेकिन बच्चों को सलामत रखने के लिए उन्होंने बदमाशों का विरोध नहीं किया।
 

 वारदात में कारोबारी का कोई करीबी शामिल

जिस तरीके से बदमाश समीर के घर उसके ममेरे भाई शावेज का नाम लेकर घुसे, उससे अंदेशा है कि बदमाशों ने पूरी रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया है। घटना के दौरान समीर द्वारा तलाशी का सर्च वारंट मांगने पर बदमाशों ने पास में ही रहने वाले रहीसुद्दीन मेंबर का नाम लिया। कहा कि उनकी टीम के कुछ सदस्य रहीसुद्दीन मेंबर के घर पर मौजूद हैं। उन्होंने ही तलाशी के लिए उन्हें यहां भेजा है।

 बाहर से बंद कर दिए थे पड़ोसियों के दरवाजे 
पीड़ित का कहना है कि वारदात से पूर्व बदमाशों ने उनके आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों के घरों की कुंडी बाहर से बंद कर दी थी। भागने के दौरान बदमाश उनके घर का मेन गेट खुला छोड़ गए। तड़के के वक्त घर का मेन गेट खुला देख पड़ोसियों ने मामले की सूचना कुछ दूरी पर रहने वाले समीर के मामा को दी। जिसके बाद मामा के साथ अन्य लोग घर पहुंचे और समीर के परिवार को बंधनमुक्त किया और पुलिस को सूचना दी।

पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। तहरीर में पीड़ित ने बदमाशों की संख्या नहीं खोली है और न ही ज्वेलरी की कीमत बताई है। बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
-रामानंद कुशवाहा, एसपी ट्रैफिक/कार्यवाहक एसपी ग्रामीण

सिलसिलेवार वारदात कर पुलिस को चुनौती दे रहे बदमाश
हॉटसिटी में बदमाशों के वारदात करने का सिलसिला लगातार जारी है। बदमाश दिन और रात सनसनीखेज तरीके से डकैती और लूट की घटनाओं को अंजाम दे  रहे हैं। जिस तरीके से लगातार वारदातें सामने आई हैं, उससे नहीं लगता कि बदमाशों में पुलिस का कोई खौफ है। राजनगर एक्सटेंशन में संत ज्वेलर्स में लूट की कोशिश और फायरिंग के बाद बदमाशों ने इंदिरापुरम में दुर्गा ज्वेलर्स में जिस तरीके से डकैती डाली, उससे पुलिस की सुरक्षा के दावे पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।

बदमाशों द्वारा हाल ही में की गईं वारदातें
- 27 जुलाई की रात को चिरंजीव विहार में 8 माह के मासूम को गन प्वाइंट पर लेकर भोपाल शर्मा के घर डकैती।
- 23 सितंबर की रात को अवंतिका में कारोबरी सुरेश मित्तल के घर 9 लाख की डकैती।
- 24 सितंबर को दिनदहाड़े राजनगर एक्सटेंशन में संत ज्वेलर्स का शोरूम लूटने की कोशिश। विरोध पर फायरिंग कर भागे बदमाश
- 29 सितंबर को इंदिरापुरम ज्ञानखंड-तीन में दुर्गा ज्वेलर्स की शॉप में दिनदहाडे डकैती
- 02 अक्तूबर की तड़के मोदीनगर के कारोबारी के घर पुलिस बनकर आए बदमाशों ने 50 लाख की डकैती डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed