{"_id":"5dffe7d18ebc3e87984d37cd","slug":"robbery-in-house-by-placing-a-firearm-on-innocent-in-muradnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम की कनपटी पर तमंचा रख घर में डाली डकैती, नकदी-जेवर उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम की कनपटी पर तमंचा रख घर में डाली डकैती, नकदी-जेवर उड़ाए
Mon, 23 Dec 2019 03:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादनगर (गाजियाबाद)
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादनगर (गाजियाबाद)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 23 Dec 2019 03:31 AM IST
विज्ञापन
डकैती के बाद बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईदगाह कालोनी के जाटव मोहल्ले में शनिवार देर रात हथियार बंद नकाबपोश छह बदमाशों ने स्क्रैप कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर डकैती डाली।
विज्ञापन
बदमाशों ने कारोबारी के दस माह के बेटे की कनपटी पर तमंचा व तीन बच्चों की गर्दन पर चाकू रखकर करीब साठ हजार की नकदी, दो लाख रुपये के जेवर, दो मोबाइल समेत अन्य कीमती सामान लूट लिया।
विज्ञापन
करीब 20 मिनट तक कारोबारी बदमाशों से भिड़ता रहा, लेकिन बाद बदमाशों ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। आरोपी है कि पुलिस ने डकैती की रिपोर्ट लूट में दर्ज की है। ईदगाह कॉलोनी के जाटव मोहल्ला निवासी नसीमुद्दीन स्क्रैप कारोबारी हैं।
विज्ञापन
परिवार में मां शहीदन (58), पत्नी शबनम, बेटी सोफिया (11), साहिबा (5), बेटा शुबान (8) व दस माह का बेटा शान हैं। सोफिया कक्षा पांच, शुबान कक्षा एक और साहिबा यूकेजी की छात्रा है। नसीमुददीन ने बताया कि शनिवार रात करीब सवा दो बजे हथियार बंद छह बदमाश सीढ़ी लगाकर उसके मकान में घुस आए।
उन्होंने सबसे पहले हॉल में सो रही मां शहीदन के हाथ पैर चारपाई से बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूस कर ऊपर से दरी डाल दी। इसके बाद ऊपर वाले कमरे में पहुंचकर बदमाशों ने कमरे में सो रहे नसीमुद्दीन, उसकी पत्नी शबनम को तमंचे के बल पर कब्जे में लिया।
शबनम से दस माह के मासूम को छिनकर उसकी कनपटी पर तमंचा लगाया, इसके बाद सोफिया, साहिबा, शुबान की गर्दन पर चाकू रखकर मारने की धमकी देते शबनम से घर में रखी नकदी, जेवर मांगे। परिवार की जान खतरे में देखकर शबनम ने अलमारी में रखे साठ हजार रुपये, करीब दो लाख के जेवर बदमाशों को दे दिए।
करीब तीन बजे बदमाश कारोबारी व उसके परिवार के हाथ पैर बांधकर बंधक बना दो मोबाइल भी लूट कर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद कारोबारी किसी तरह बंधक मुक्त हुआ और शोर मचा दिया।
मौके पर पहुंचे लोगों ने वारदात की सूचना पुलिस कंट्रोल पर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। सीओ सदर अंशु जैन का कहना है कि मामले में लूट की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
कारोबारी को बदमाशों ने मारा चाकू
स्क्रैप कारोबारी नसीमुद्दीन ने बताया कि वह मकान के ऊपर वाले कमरे में परिवार के साथ सो रहा था। बदमाशों ने रजाई में ही उसे बंधक बनाने की कोशिश की, करीब बीस मिनट तक वह बदमाशों ने से भिड़ता रहा। बाद में एक बदमाश ने उसके हाथ में चाकू मारकर उसे घायल कर दिया।
45 मिनट तक घर में रहे बदमाश
कारोबारी की पत्नी शबनम ने बताया कि करीब 45 मिनट तक बदमाश घर में रहे। पहले तो उसने बदमाशों को नकदी, जेवर देने से इंकार कर दिया, लेकिन दस माह के बेटे शान की कनपटी पर तमंचा व सोफिया, साहिबा व शुबान की गर्दन पर चाकू लगा देख वह घबरा गई।
वारदात के बाद बदमाशों ने गर्म पानी पिया
कारोबारी ने बताया कि बदमाशों ने लूटपाट के बाद दस मिनट तक घर में बैठकर आराम किया, इसके बाद पानी गर्म कर पिया और परिवार को कमरे में बंधक फरार हो गए। इतना ही नहीं बदमाश जाते समय कॉलोनी में आसपास के लोगों के घरों की बाहर से कुंडी लगा दी।
कारोबारी की मां को अस्पताल में कराया गया भर्ती
बदमाशों ने स्क्रैप कारोबारी नसीमुद्दीन की बुजुर्ग मां शहीदन के चारपाई से हाथ पैर बांध दिये थे, इतना ही नहीं उनके ऊपर दरी डाल दी, जिसके कारण शहीदन की हालत शराब हो गई थी, जिन्हें उपचार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।