फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Robbery in Delhi miscreant took only gold and drank cold drinks and ate dry fruits in house after incident slingshot found from room

दिल्ली में करोड़ों की लूट: सिर्फ सोना ही ले गए बदमाश, वारदात के बाद घर में कोल्डड्रिंक पी और ड्राई फ्रूट्स खाए, कमरे से मिली गुलेल

Mon, 02 May 2022 10:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 02 May 2022 10:37 AM IST
सार

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आनंदलोक में स्थित बैंक के सीसीटीवी कैमरों से पता लगा है कि बदमाश मारुति ईको कार में आए थे। वे सिर्फ सोने की जूलरी ले गए हैं।

विज्ञापन
Robbery in Delhi miscreant took only gold and drank cold drinks and ate dry fruits in house after incident  slingshot found from room
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण दिल्ली की पॉश डिफेंस कॉलोनी स्थित आनंद लोक इलाके में बुजुर्ग व उनकी पोती को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले बदमाशों का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा है। जांच में पुलिस को पता लगा है कि बदमाश ईको कार में आए थे।
विज्ञापन


उन्होंने कार को कॉलोनी के बाहर ही छोड़ दिया था। वे सिर्फ सोने की जूलरी ले गए हैं। जांच में ये बात भी सामने आई है कि बदमाश पीड़ित परिवार के घर में करीब 40 मिनट तक रहे। उनका सुराग लगाने के लिए दक्षिण जिले के स्पेशल स्टाफ व वाहन चोरी निरोधक दस्ते समेत 6 से ज्यादा टीमें जांच में लगी हुई हैं। 
विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने रविवार शाम तक पुलिस को ये नहीं बताया कि बदमाश कितने करोड़ रुपये की जूलरी लूटकर ले गए हैं। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आनंदलोक में स्थित बैंक के सीसीटीवी कैमरों से पता लगा है कि बदमाश मारुति ईको कार में आए थे। वे कॉलोनी के बाहर ही कार से उतर गए और दीवार फांदकर खाली पड़ी कोठी में घुसे। वहां से फिर सर्विस रोड पर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से वह पीड़ित परिवार की कोठी नंबर 29 में घुसे थे। एक बदमाश दीवार फांदकर कोठी के अंदर घुस गया और उसने अंदर से गेट की कुंडी तोड़ दी थी। इसके बाद उसने मेन गेट खोल दिया। वह खिड़की की जाली हटाकर कोठी के अंदर घुसे थे। कार कॉलोनी के बाहर रुकी नहीं, बल्कि घूमती रही। 

पीड़ित परिवार ने घर में सीसीटीवी कैमरे तो लगवा रखे हैं, मगर उनमें रिकार्डिंग नहीं हो रही थी। बैंक व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से पता लग रहा है कि बदमाशों की संख्या चार है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों ने जूलरी चुराने के अलावा फ्रिज से निकालकर कोल्डड्रिंक पी और ड्राई फ्रूट्स खाए। 

पुलिस को मौके से कोल्ड ड्रिंक की तीन खाली केन व एक बोतल मिली है। उन्होंने किसी हथियार को इस्तेमाल नहीं किया। बदमाश जाते हुए वृद्धा के कमरे को बंद कर गए और बाहर की तरफ सोफा अड़ा दिया था। इन्होंने पहली मंजिल पर जाकर सभी कमरों के दरवाजों के बाहरी हैंडलों को साड़ी से बांध दिया था, ताकि, दरवाजे खुल न सके।

सिर्फ सोने की जूलरी ले गए आरोपी
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी पीड़ित परिवार के यहां से सिर्फ सोने की जूलरी ले गए हैं। वे चांदी की जूलरी व चांदी के सिक्के आदि मौके पर ही छोड़ गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित परिवार ने बताया कि बदमाशों ने चांदी की जूलरी को नहीं छुआ। सोने की उनकी खानदानी जूलरी थी।

मौके से पुलिस को मिली गुलेल
पुलिस को वृद्धा रीतिका शर्मा के कमरे से एक गुलेल मिली है। ऐसे में पुलिस आशंका जता रही है कि ठक-ठक गिरोह ने इस वारदात को अंजाम दिया है। गिरोह के सदस्य ही पार्किंग व बाजारों में खड़ी कार का शीशा तोडने के लिए गुलेल का इस्तेमाल करते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed