{"_id":"6241f7bff74c5d58752fa3aa","slug":"robbery-from-inspector-and-shopkeeper-of-income-tax-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: आयकर विभाग के इंस्पेक्टर और दुकानदार से लूट, नशीले पदार्थ का इस्तेमाल कर लूटपाट करने वाला गैंग सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: आयकर विभाग के इंस्पेक्टर और दुकानदार से लूट, नशीले पदार्थ का इस्तेमाल कर लूटपाट करने वाला गैंग सक्रिय
Mon, 28 Mar 2022 11:30 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:30 PM IST
सार
द्वारका में बदमाशों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर आयकर विभाग के इंस्पेक्टर और दुकानदार से लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस दोनों ही मामलों की जांच में जुटी है। घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
द्वारका जिला में बदमाशों का एक ऐसा गिरोह सक्रिय है जो नशीले पदार्थ का इस्तेमाल कर लूटपाट को अंजाम दे रहा है। मोहन गार्डन इलाके में बदमाशों ने आयकर विभाग के इंस्पेक्टर को बेहोश कर लूटपाट की। वहीं बदमाशों ने बिंदापुर इलाके में भी एक दुकानदार को लूट लिया था। दोनों ही मामलों में पुलिस घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
संतोष कुमार मीणा सपरिवार मोहन गार्डन इलाके में रहते हैं। वह आयकर विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। 26 मार्च को वह झंडेवालान स्थित आयकर कार्यालय से घर जा रहे थे। द्वारका मोड़ पर गाड़ी से उतरने के बाद वह पैदल जा रहे थे। पंजाब नेशनल बैंक वाली गली में दो लड़के बाइक पर सवार दिखे। संतोष के मुताबिक तभी एक लड़का पीछे से आया और उसके चेहरे पर रुमाल रख दिया। उसके बाद वह बेहोश हो गए। होश में आने के बाद उन्होंने देखा कि उनका बैग गायब है और वहां कोई मौजूद नहीं है। बैग में उनका पहचान पत्र, डेबिट और क्रेडिट कार्ड के आलावा उसके जेब से पैसे और मोबाइल फोन गायब था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
इसी तरह बदमाशों ने मटियाला रोड निवासी बीरबल अरोड़ा से लूटपाट की। शनिवार को बीरबल अरोड़ा मटियाला अपनी स्टेशनरी की दुकान में अकेले बैठे थे। तभी वहां एक युवक आया। युवक बीरबल से बातचीत करने लगा। कुछ ही देर में युवक ने थर्मस से चाय निकाली और बीरबल से पीने का अनुरोध किया। बीरबल ने मना करने पर आरोपी ने बताया कि गांव की चाय है। चाय की एक दो घूंट पीते ही बीरबल पर बेहोशी छाने लगी। होश आने पर पता चला कि दुकान में रखे पैसे व मोबाइल गायब हैं। परिवार वालों ने बीरबल को अस्पताल लेकर गए। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
