फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Robbery at businessman's house six lakh rupees and jewelry lootedr

कारोबारी के घर डकैती, छह लाख रुपये और जेवर लूटे

Fri, 06 Sep 2019 06:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 06 Sep 2019 06:54 AM IST
विज्ञापन
Robbery at businessman's house six lakh rupees and jewelry lootedr
demo pic

गांधी नगर इलाके में एक कारोबारी के घर में बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने कारोबारी को थप्पड़ मारा और गोली मारने की धमकी दी। बदमाश घर में रखे करीब छह लाख रुपये व चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि छह बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस डकैती का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, अशोक (38) पत्नी और दो बेटियों के साथ पुराना सीलमपुर इलाके में रहते हैं। उनकी इलाके में दुकान है। मंगलवार रात करीब 1 बजे परिवार के लोग सो रहे थे। इसी दौरान किसी से दरवाजे पर दस्तक दी। अशोक ने पूछा कि कौन है। एक बदमाश ने बताया कि अशोक भाई दरवाजा खोलो। जानकार होने की बात समझकर उसने दरवाजा खोला। 
विज्ञापन


इसी दौरान चार बदमाश जबरन घर में घुस गए। अशोक के मुताबिक, एक बदमाश दरवाजे पर भी खड़ा था, जबकि एक गली में। बदमाश अलमारी की चाबी मांगने लगे। अशोक की पत्नी पुलिस को फोन करने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर बदमाश ने फोन छीनकर सिम निकालकर फेंक दिया। अशोक ने चाबी देने से इंकार किया तो एक बदमाश ने उन्हें थप्पड़ मारा और गोली मारने की धमकी देने लगा। इस पर अशोक की पत्नी ने बदमाशों को चाबी दे दी।

इसके बाद बदमाश अलमारी में रखे छह लाख रुपये, चांदी का मंगलसूत्र व अन्य जेवरात निकालकर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर मामला दर्ज कर लिया। अशोक की मदद से पुलिस दो बदमाशों के स्केच तैयार कराकर उनकी पहचान करने में जुटी है। 


मकान खरीदने के लिए रखे थे रुपये
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि दूसरा मकान खरीदने के लिए उन्होंने घर में रुपये रखे थे। करीब तीन माह पहले लोनी स्थित अपना एक मकान बेचा था, जिससे मिले रुपये थे। वह इन पैसों से दूसरा मकान खरीदने की सोच रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed