{"_id":"bd15af8e1ce7b8feb562b466f0321b27","slug":"robbery-after-taking-child-at-gunpoint-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम को गन प्वाइंट पर लेकर दिनदहाड़े की डकैती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम को गन प्वाइंट पर लेकर दिनदहाड़े की डकैती
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 01 Nov 2015 01:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के धर्मपुरा खेड़ा गांव के पास स्थित रेलवे डिफेंस एंक्लेव स्थित घर में 29 अक्तूबर को दिनदहाड़े तीन बाइक पर आए छह बदमाशों ने बच्चे को गन प्वाइंट पर लेकर डकैती डाली।
विज्ञापन
वहीं, पीड़ित रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए डेढ़ दिन तक बादलपुर पुलिस के पास धक्के खाते रहे, लेकिन चोरी की रिपोर्ट ही दर्ज हो पाई। प्रेमकुमार छोटे भाई के साथ परिवार समेत खेड़ा धर्मपुरा गांव के पास बनी रेलवे डिफेंस इनक्लेव कॉलोनी में रहते हैं।
विज्ञापन
प्रेम कुमार के ड्यूटी पर जाने के बाद दोपहर में कूरियर ब्वॉय बनकर तीन बाइक छह बदमाश आए। एक ने पानी मांगा। दरवाजा खुलते ही बदमाशों ने प्रेम की पत्नी मीना व छोटे भाई दिलीप तमंचे के बल पर काबू कर लिया।
विज्ञापन
एक बदमाश ने दो साल के बच्चे को गोद में उठाया व गन प्वाइंट पर लेकर पूरे घर के लोगों के मुंह और हाथ-पैर बांधकर एक कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद जेवरात, मोबाइल और एक लाख की नकदी लूट ली।
घर के बाहर खड़ी नई फोर्ड फिगो कार की चाबी लेकर एक बदमाश उसमें सामान डालकर फरार हो गया जबकि अन्य बदमाश बाइक से भाग गए। पीड़ितों ने किसी तरह बंधक मुक्त होकर पड़ोसी और पुलिस को सूचना दी।
पीड़ितों का आरोप है कि आधे घंटे बाद पीसीआर पहुंची और एक घंटे तक चौकी इंचार्ज टहलाते रहे। प्रेम ने डकैती की तहरीर दी तो चौकी इंचार्ज ने थाने भेज दिया, लेकिन वहां से भी न्याय नहीं मिला और डेढ़ दिन में 10 चक्कर चक्कर लगाने के बाद भी पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई।