फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Robbery after factory owner and his family mortgage by robbers in Dakaur

दनकौर में फैक्ट्री मालिक को परिवार समेत बंधक बनाकर की डकैती, 50 हजार नकदी, दो लाख के गहने ले उड़े

Tue, 15 Jan 2019 07:19 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दनकौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दनकौर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 15 Jan 2019 07:19 PM IST
विज्ञापन
Robbery after factory owner and his family mortgage by robbers in Dakaur
फैक्ट्री मालिक के घर बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के दनकौर में पुलिस चौकी से करीब 500 मीटर दूर जाट कॉलोनी में फैक्ट्री मालिक और उसके परिवार को ढाई घंटे तक बंधक बनाकर छह हथियारबंद बदमाशों ने नकदी और सामान समेत करीब तीन लाख की डकैती डाली। 
विज्ञापन


बदमाश घर से 50 हजार नकद, एलइडी टीवी और दो मोबाइल समेत करीब दो लाख रुपये के गहने ले गए। बदमाशों के जाने के बाद पति-पत्नी ने एक दूसरे को बंधन मुक्त किया और पड़ोसियों की मदद से पुलिस को वारदात की जानकारी दी।     
विज्ञापन

  
मूलरूप से रबूपुरा के मिर्जापुर गांव निवासी सतपाल सिंह पिछले 15 सालों से दनकौर में जाट कॉलोनी में पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। कासना उद्योग क्षेत्र में उनकी एल्युमीनियम के सामान बनाने की फैक्ट्री है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह एक कंपनी में डिजाइनर की नौकरी भी करते हैं। सतपाल ने बताया कि मकर संक्रांति के चलते पत्नी और बच्चे गांव गए थे और वह फैक्ट्री पर थे। रात करीब आठ बजे पत्नी-बच्चे भी वापस घर आ गए और वह भी फैक्ट्री से करीब साढ़े आठ बजे घर आ गया। 

लूटे गए एक मोबाइल की लोकेशन दनकौर तो दूसरी नोएडा मिली

जब वह मोटरसाइकिल खड़ी करके घर का दरवाजा बंद करने लगा तो दो युवकों ने उसे बाहर से दरवाजा खट-खटाकर पानी देने के लिए बोतल दी। वह बिना कुछ समझे बोतल में पानी लेने अंदर चला गया। 

जब उसने वापस आकर पानी की बोतल युवकों को दी दोनों ने उसकी कनपटी पर पिस्टल लगा दी। उसने विरोध कर शोर मचाया तो उनके चार अन्य साथी भी आ गए और मारपीट कर जबरन घर के अंदर ले गए। 

बदमाशों ने उसकी और पत्नी की आंखों पर पट्टी व हाथ-पैर रस्सी से बांधकर कमरे में डाल दिया। एक बदमाश तमंचा लेकर उनके पास खड़ा रहा और अन्य बदमाशों ने करीब ढाई घंटे तक घर में छानबीन करते हुए जमकर लूटपाट की। बदमाशों ने अलमारी की चाबी, गहने और नगदी पूछने के लिए बेटे पर कई बार तमंचा तानकर मारने की धमकी दी।       

लूटे गए एक मोबाइल की लोकेशन दनकौर तो दूसरी नोएडा मिली
मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित के दोनों मोबाइल की लोकेशन सर्च की तो कस्बे में ही एक मोबाइल की लोकेशन मिली जबकि दूसरे मोबाइल की लोकेशन की नोएडा में मिली। पुलिस कस्बे में परिजन को साथ लेकर बदमाशों को तलाशती रही। 

पुलिस एक मोबाइल तलाशने में कामयाब रही। लोगों का मानना है कि पुलिस को भटकाने के लिए बदमाशों ने दोनों मोबाइल को चालू हालत में अलग अलग स्थानों पर फेंक दिया है।       

पुलिस ने लूट की धारा में दर्ज किया मामला       

पीड़ित की शिकायत पर दो अज्ञात बदमाशों पर लूट का मामला दर्ज किया है। सर्विलांस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। पीड़ित का एक मोबाइल कस्बे में ही रास्ते में एक राहगीर को मिला है। दूसरे मोबाइल की भी लोकेशन सर्च की जा रही है, जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। - सतपाल सिंह कार्यवाहक प्रभारी       

छह के खिलाफ दी शिकायत, दो पर मुकदमा दर्ज 
पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने 6 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ बंधक बनाकर लूट करने की शिकायत दी थी लेकिन  पुलिस ने सिर्फ दो अज्ञात बदमाशों पर ही लूट का मुकदमा दर्ज किया है।      

पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। अभी तक बदमाशों की संख्या स्पष्ट नहीं हो पाई है। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की दो टीम बनाई गई है।- विनीत जायसवाल, एसपी ग्रामीण      
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed