{"_id":"5c3e5e46bdec22734d6c1629","slug":"robbery-accused-absconded-by-court-premises-in-bulandshahar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर : चकमा देकर कोर्ट परिसर से डकैती का आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर : चकमा देकर कोर्ट परिसर से डकैती का आरोपी फरार
Wed, 16 Jan 2019 04:29 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: राजेश सैनी
Updated Wed, 16 Jan 2019 04:29 AM IST
विज्ञापन
बेसुध हालत में मिला शराबी पिता (प्रतिकात्मक तस्वीर)
डकैती के मामले में पेशी पर लाया गया आरोपी सांवल उर्फ सुनील पुलिस को चकमा देकर जिला न्यायालय परिसर से मंगलवार दोपहर को फरार हो गया। आरोपी और तीन सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
जेल में बंद सांवल उर्फ सुनील निवासी गांव जौंधा, थाना मुरैना की जिला कोर्ट में पेशी होनी थी। दोपहर करीब 2 बजे सांवल को पुलिसकर्मी हवालात से कोर्ट ले जा रहे थे। तभी सांवल पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग गया। सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने घेरेबंदी की, लेकिन उसका पता नहीं चला। हवालात सेशन व सदर के उपनिरीक्षक सुरेंद्र त्यागी ने सिपाही प्रवीण, अजय और दीपक के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
फरार आरोपी दिव्यांग है और बावरिया गैंग का सदस्य है। उस पर बुलंदशहर, अलीगढ़, मैनपुरी, नानौर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में डकैती, लूट, गैंगस्टर समेत कई संगीन धाराओं में नौ मामले दर्ज हैं।