{"_id":"5d62bcae8ebc3e01376a76fe","slug":"robbers-found-no-cash-at-atm-thrashed-to-guard-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः लुटेरों को एटीएम में नहीं मिला कैश तो गार्ड को डंडों से पीटा, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः लुटेरों को एटीएम में नहीं मिला कैश तो गार्ड को डंडों से पीटा, मामला दर्ज
Sun, 25 Aug 2019 10:21 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 25 Aug 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
पश्चिमी दिल्ली स्थित राजौरी गार्डन के एक एटीएम में लूट के इरादे से आए बदमाशों ने एटीएम में कैश न होने पर वहां तैनात गार्ड की पिटाई कर दी। दरअसल शुक्रवार देर रात करीब दो बजे लुटेरों का एक गिरोह कैश निकालने एटीएम में घुसा।
विज्ञापन
वहां ड्यूटी पर मौजूद गार्ड सुनील कुमार ने उनसे कहा कि एटीएम में कैश नहीं है। इस पर बदमाशों ने सुनील को डंडों से जमकर पीटा। बदमाशों के वहां से चले जाने के बाद सुनील ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन