{"_id":"4913941501f06d9ec956eb4326e2bbb7","slug":"robbed-at-gun-point-two-million-of-contractor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ता पूछने के बहाने ठेकेदार से लूटे दो लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ता पूछने के बहाने ठेकेदार से लूटे दो लाख रुपये
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 18 Oct 2015 09:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्डिंग बनाने वाले ठेकेदार से बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार दोपहर गनप्वाइंट पर दो लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने ठेकेदार को करहेड़ा रोड पर रास्ता पूछने के बहाने रोका था।
वारदात एक फैक्ट्री के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस वारदात को संदिग्ध मान रही है।
वसुंधरा सेक्टर-16 निवासी अनुराग त्यागी ठेके पर बिल्डिंग बनाते हैँ। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद के एक सप्लायर को दो लाख रुपये पेमेंट करनी थी। कौशांबी स्थित बैंक से रकम निकालकर वह करहेड़ा स्थित एक कंपनी पहुंचे।
विज्ञापन
वहां काम खत्म कर करीब पौने 12 बजे गाजियाबाद के लिए चले। जब वह करहेड़ा रोड पर पहुंचे तभी पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने इंदिरापुरम जाने का रास्ता पूछा।
अनुराग त्यागी ने रास्ता बताते हुए अपनी स्कूटी की स्पीड बढ़ाई तो युवकों ने ओवरटेक कर उनकी स्कूूटी गिरा दी। जब तक अनुराग कुछ समझ पाते तब तक बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने उन्हें गनप्वॉइंट पर ले लिया।
स्कूटी की चाभी ली और डिग्गी से दो लाख रुपये निकाल लिए। बदमाशों ने मोबाइल छीनकर उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और गाजियाबाद की ओर भाग गए। थोड़ी दूर पर बदमाशों ने मोबाइल फेंक दिया।
इसी दौरान अनुराग ने एक फैक्ट्री से निकले व्यक्ति से लिफ्ट ली और आईटीएस कॉलेज तिराहे पर पुलिस को सूचना दी। सीओ साहिबाबाद आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना के स्थान पर आसपास की फैक्ट्रियों में सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही हैं। फैक्ट्री संख्या सी-15 के सामने ठेकेदार को ओवरटेक कर रोकने की घटना सीसीटीवी में कैद है। लेकिन सीसीटीवी फुटेज का कुछ हिस्सा फैक्ट्री की दीवार से छिपा है, ऐसे में बदमाश डिग्गी से रकम निकालते हुए नहीं दिख रहे हैं।
इस पर पुलिस ने आसपास फैक्ट्रियों में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली शुरू कर दी है। अनुराग ने बताया कि बदमाशों ने उन्हें गिराकर स्कूटी की चाभी निकाली और रुपये लेकर तुरंत भाग गए।
भाजपा जिला कोषाध्यक्ष से 22 हजार लूटे
एनएच-58 पर अबूपुर गांव के पास दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने गन प्वाइंट पर भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष सुंदर लाल गोयल से 22 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें पीटा।
इसके बाद गाजियाबाद की ओर भाग गए। मोदीनगर तिबड़ा रोड निवासी सुंदर लाल गोयल का मुरादनगर मेन रोड पर जनरल स्टोर है। सुंदर लाल गोयल पूर्व भाजपा मुरादनगर अध्यक्ष भी रहे हैं।
उनके मुताबिक, शनिवार सुबह करीब दस बजे वह मोदीनगर से बाइक पर मुरादनगर जनरल स्टोर पर जा रहे थे। अबूपुर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। दोनों हेलमेट पहने थे।
बाइकर्स ने किरोड़ी गांव का रास्ता पूछा। इनकार करने पर बदमाशों ने सुंदर लाल गोयल पर रिवाल्वर तान दी। उनसे 22 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों के जाने के बाद भाजपा नेता ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी।
मुरादनगर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। भाजपा जिलाअध्यक्ष नंदकिशोर गुर्जर ने पुलिस से लुटेरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।