फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Roadways depot machine will automatic detection of counterfeit notes

रोडवेज डिपो पर ऑटोमैटिक मशीन करेगी जाली नोटों की पहचान

Tue, 20 Dec 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 20 Dec 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Roadways depot machine will automatic detection of counterfeit notes

अब यूपी रोडवेज के नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो में जाली नोट पकड़ने की ऑटोमैटिक मशीन लगाई जाएगी। मशीन के लिए ऑर्डर जारी किए जा चुके हैं। आरएम शरद सिंह ने बताया कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो में एक-एक मशीन लगाने की योजना है।

विज्ञापन


यह मशीन नोटों की गिनती करेगी साथ ही जाली नोट की पहचान भी कर लेगी। उन्होंने कह कि डिपो में जब कंडक्टर कलेक्शन लेकर आते हैं तो कैशियर को उसे जमा करने में काफी समय लगता है।
विज्ञापन


नोट के नकली होने का शक होने पर अल्ट्रावायलेट मशीन से उसकी जांच की जाती है। इस दौरान लंबी लाइन लग जाती है। इससे बचने के लिए अब ऑटोमैटिक मशीन लगाई जाएगी। वहीं एआरएम सतेंद्र वर्मा ने बताया कि पूरे क्षेत्र में एक अल्ट्रा वॉयलेट मशीन है। लेकिन उससे जाली नोट पहचानने में काफी समय लगता है। इस तरह की मशीन आने से डिपो के कैशियर को काफी सुविधा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


22 लाख रुपये है रोजाना राजस्व
नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो का रोजाना का राजस्व करीब 22 लाख रुपये है। इसमें नोएडा डिपो में 14 लाख और ग्रेटर नोएडा डिपो को 8 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होता है।

फैक्ट फाइल:
नोएडा डिपो में कुल बस-159
ग्रेनो डिपो में कुल बस-115
नोएडा से जाने वाले रूट-20
ग्रेनो से जाने वाले रूट-17
नोएडा डिपो से रोजाना के पैसेंजर - करीब 50 हजार
ग्रेनो डिपो से रोजाना के पैसेंजर-करीब 25 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed