{"_id":"5c2cc378bdec225729083862","slug":"roadways-bus-rammed-down-scooty-3-dead-in-bulandshahr","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहरः रोडवेज बस ने स्कूटी सवार 3 युवकों को कुचला, तीनों की मौत, गुस्साई भीड़ ने बस फूंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहरः रोडवेज बस ने स्कूटी सवार 3 युवकों को कुचला, तीनों की मौत, गुस्साई भीड़ ने बस फूंकी
Wed, 02 Jan 2019 07:28 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमार उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमार उजाला, बुलंदशहर
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 02 Jan 2019 07:28 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ-बदायूं स्टेट हाइवे पर गांव धतूरी के पास बेकाबू रोडवेज बस ने ट्यूशन पढ़कर लौट रहे स्कूटी सवार तीन किशोरों को रौंद दिया। दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किशोर ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने कुचलने वाली रोडवेज बस में आग लगा दी, जबकि दूसरी रोडवेज बस में जमकर तोड़फोड़ की गई। घटना के बाद आरोपी बस चालक व परिचालक मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव चिट्टा निवासी दसवीं के छात्र अजरुद्दीन (15), राशिद (16) और सईद हुसैन (16) बुलंदशहर से ट्यूशन पढ़कर स्कूटी से अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान गांव धतूरी के सामने शिकारपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस ने स्कूटी सवार तीनों छात्रों को कुचल दिया।
विज्ञापन
हादसे में अजरुद्दीन और राशिद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सईद हुसैन की अस्पताल ले जाते समय मौत हुई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीण जाम हो गए और रोडवेज बस को आग के हवाले कर दिया। गनीमत रही कि तब तक बस से यात्री उतर चुके थे। साथ ही ग्रामीणों ने गांव चिट्टा के गेट पर भी एक रोडवेज बस में जमकर तोड़फोड़ की और स्टेट हाइवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
उसके बाद कई थानों की फोर्स व अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। थाना प्रभारी अवधेश अवस्थी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।