{"_id":"67fad3c26ca2f67fb305809d","slug":"road-rage-car-hit-several-vehicles-and-ran-over-an-old-man-death-on-the-spot-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Rage : कार के एक्सीलेरेटर में फंसी चप्पल, कई वाहनों को टक्कर मार बुजुर्ग पर चढ़ी गाड़ी, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Rage : कार के एक्सीलेरेटर में फंसी चप्पल, कई वाहनों को टक्कर मार बुजुर्ग पर चढ़ी गाड़ी, मौके पर मौत
Sun, 13 Apr 2025 02:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 13 Apr 2025 02:27 AM IST
सार
हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत चार लोग जख्मी हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नंद नगरी में शनिवार को बेलगाम कार एक के बाद एक कई वाहनों और लोगों को टक्कर मारने के बाद फुटपाथ पर बैठे बुजुर्ग पर चढ़ गई। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत चार लोग जख्मी हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृतक की शिनाख्त भोगी राम (70) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन
इधर, गुस्साई भीड़ ने कार में तोड़फोड़ कर चालक को पीट दिया। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को वहां से हटाकर आरोपी चालक बिलाल (19) को गिरफ्तार कर लिया। कुछ लोगों ने मामले को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस इससे इन्कार कर रही है।
विज्ञापन
उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा का कहना है कि हादसे के समय बिलाल चप्पल पहनकर कार चला रहा था। चप्पल कार के एक्सीलेटर में फंस गई, जिससे कार अनियंत्रित हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से हादसे की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, भोगी राम ई-2 के मकान नंबर-15 में रहते थे। परिवार में पत्नी सुनीता के अलावा दो बेटे रणवीर, सुभाष व बेटी अंजली है। शनिवार दोपहर को भोगी राम खाना खाकर ई-2 की मेन रोड पर पहुंचे और फुटपाथ पर बैठ गए। वह वहां कुछ लोगों से बैठकर बातचीत कर रहे थे।
इस बीच अचानक एक कार कई वाहनों और लोगों को टक्कर मारने के बाद फुटपाथ पर बैठे भोगी राम पर चढ़ गई। वह कार के नीचे फंस गए। लोगों ने किसी तरह उनको निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे में नंद नगरी निवासी सुभाष चंद, एक अन्य व दो बच्चे जख्मी हो गए।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने बिलाल पर जानबूझकर कार चढ़ाने के आरोप लगाए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू किया। फिलहाल इलाके में कुछ पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस ने एक व्यक्ति के ही घायल होने की पुष्टि की है।
भाेगी राम के घर पर खुशियों की जगह छाया मातम
20 अप्रैल को भोगी राम की बेटी अंजली की शादी होने वाली थी। घर पर शादी की तैयारियां चल रही थीं। वहीं शुक्रवार को उनके यहां पोता भी हुआ था। घर में खुशी का माहौल था, लेकिन शनिवार हुए हादसे के बाद घर में मातम का माहौल बन गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।