{"_id":"6a6772af1816a0e43f0b9a84","slug":"road-construction-and-the-renovation-of-the-community-center-in-the-patparganj-assembly-constituency-will-bring-relief-to-the-residents-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-147813-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पटपड़गंज विधानसभा में सड़क निर्माण और सामुदायिक भवन के नवीनीकरण से लाेगाें काे मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पटपड़गंज विधानसभा में सड़क निर्माण और सामुदायिक भवन के नवीनीकरण से लाेगाें काे मिलेगी राहत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली।
पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को क्षेत्र के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसमें क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। परियोजनाओं में सद्भावना चौक, मंडावली स्थित एमसीडी समुदाय भवन के नवीनीकरण कार्य, मयूर पब्लिक स्कूल वाली सड़क से एमसीडी समुदाय भवन तक नई सड़क का निर्माण और वेस्ट विनोद नगर स्थित कमल बुक डिपो वाली गली में नई सड़क का निर्माण प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन कार्यों के पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, साथ ही स्थानीय बुनियादी ढांचे को भी मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर विधायक रविंद्र सिंह नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार राजधानी के सभी क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि पटपड़गंज विधानसभा में जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर जीवन सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।