Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Road at Garhi Harsaru-Farrukhnagar railway crossing to remain closed for four days

Delhi NCR News: गढ़ी हरसरू-फर्रुखनगर रेलवे फाटक पर चार दिन बंद रहेगी सड़क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
- सड़क बनाने के साथ ही पटरी की मरम्मत करेगा रेलवे
विज्ञापन

- मार्ग परिवर्तन को लेकर यातायात पुलिस की एडवाइजरी जारी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सुल्तानपुर गांव के पास रेलवे गेट नंबर एलसी-4सी गढ़ी हरसरू से फर्रुखनगर रेलवे लाइन स्थित फाटक चार दिन के लिए बंद रहेगा। यह फाटक 3 नवंबर की सुबह 8 बजे से 6 नवंबर तक वाहनों के लिए बंद किया जाएगा। फाटक के पास सड़क की हालत बहुत खराब होने से गहरे गड्ढे बन चुके हैं।



सड़क की मरम्मत की जाएगी। इसके साथ ही रेलवे पटरी की भी मरम्मत की जाएगी। इस दौरान वाहनों का संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा। रेलवे फाटक बंद होने के बाद वाहनों के मार्ग परिवर्तन को लेकर सोमवार को यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी के अनुसार, वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों के माध्यम से आवागमन करना होगा। यह मरम्मत कार्य यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन




वैकल्पिक मार्ग

गुरुग्राम से फर्रुखनगर व झज्जर जाने वाले चालक चंदू से बादली या रामगोपाल कॉलेज सुल्तानपुर से मुबारकपुर होते हुए झज्जर बाईपास का उपयोग करेंगे। झज्जर-फर्रुखनगर से गुरुग्राम आने वाले वाहन चालक झज्जर बाईपास से मुबारकपुर के रास्ते रामगोपाल कॉलेज सुल्तानपुर होकर गुरुग्राम पहुंचेंगे। पटौदी-झज्जर-केएमपी फ्लाईओवर के नीचे से गुरुग्राम जाने वाले केएमपी फ्लाईओवर से पटौदी-पचगांव के रास्ते जा सकेंगे। फर्रुखनगर से गुरुग्राम जाने वाले अनाज मंडी फर्रुखनगर से वजीरपुर या बादली (दिल्ली) के रास्ते जा सकते हैं। रोहतक-झज्जर से गुरुग्राम जाने वाले वाहन चालक बादली के रास्ते गुरुग्राम पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
यातायात पुलिस प्रवक्ता विकास वर्मा ने बताया कि सड़क व पटरी की मरम्मत के लिए चार दिन गढ़ी हरसरू से फर्रुखनगर रेलवे लाइन स्थित फाटक को बंद किया गया है। ऐसे में यहां से गुजरने वाले सभी वाहन चालक फाटक बंद के दौरान वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करके अपने गंतव्य की ओर जाएं, ताकि उनको असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed