फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Risk of hypothermia 20 percent patients increased in AIIMS

हाइपोथर्मिया का खतरा, एम्स में बढ़े 20 फीसदी मरीज, ब्रोंकाइटिस और हार्ट के मामले भी बढ़े

Mon, 30 Dec 2019 09:21 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Mon, 30 Dec 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
Risk of hypothermia 20 percent patients increased in AIIMS
aiims - फोटो : file photo
एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया का कहना है कि दिल्ली में पहाड़ी इलाकों से ज्यादा ठंड है। बीते कुछ दिनों में एम्स की ओपीडी में 20 फीसदी से ज्यादा मरीजों की बढ़ोतरी हुई है। इसमें बच्चों से लेकर हर उम्र के लोग शामिल हैं। सांस लेने की बीमारी से लेकर दिल के मरीजों की संख्या बहुत बढ़ रही है। डॉक्टरों का कहना है कि दिल के रोगियों को अपना खूब ख्याल रखना चाहिए। 
विज्ञापन


निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया का कहना है कि ठंड के मौसम में त्वचा में सूखापन होता है और आंखों में जलन होती है। वायरल संक्रमण और इंफ्लूएंजा के मामले भी अधिक होते हैं, क्योंकि वायरस अधिक संख्या में हवा में रहता हैं। इतना ही नहीं छोटे बच्चों और बड़ों को निमोनिया का खतरा भी हो सकता है। उन्होंने सलाह दी है कि सुबह की सैर लोगों को पूरी तरह से कवर होकर करनी चाहिए।  
विज्ञापन


हर साल आते हैं हाइपोथर्मिया के मामले

दरअसल दिल्ली में हर वर्ष हाइपोथर्मिया से जुड़े मामले आते हैं, लेकिन इस बार इनकी संख्या में बढ़ोतरी होने की आशंका विशेषज्ञ जता रहे हैं। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें इंसान का शरीर बाहरी वातावरण के तापमान का प्रभाव नहीं झेल पाता है। शरीर ठंडा होने के बाद भी अगर कंपकंपी नहीं छूट रही है तो यह एक गंभीर संकेत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हार्ट ऑपरेशन वालों को सतर्कता जरूरी

डॉक्टरों के अनुसार जो रोगी हार्ट सर्जरी से गुजर चुके हैं, उन्हें सतर्क रहने की काफी जरूरत है। साथ ही श्वास संबंधी रोगी भी अपनी दवाएं और डॉक्टर की सलाह पर पूरा ध्यान दें। इस मौसम में लोगों को सांस लेने में तकलीफ का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed