फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rise in viral infection patients during monsoon; 30% increase in hospital OPD visits

Delhi NCR News: मानसून में बढ़े वायरल संक्रमण के मरीज, अस्पतालों की ओपीडी में 30 प्रतिशत हुई बढ़ोतरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
-मरीजों को करना पड़ा घंटों इंतजार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। मानसून के साथ दिल्ली में वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। जीटीबी और स्वामी दयानंद अस्पताल की ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या पहले के मुकाबले करीब 30 फीसदी तक बढ़ी है। बृहस्पतिवार को मरीजों की अधिक संख्या के कारण पर्चा बनवाने और डॉक्टर को दिखाने के लिए लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। दूर-दराज से आए मरीजों को असुविधा का सामना करना पड़ा, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया।

जीटीबी अस्पताल के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि मानसून के दौरान वायरल संक्रमण और डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने लोगों को साफ या उबला हुआ पानी पीने, ताजा घर का बना भोजन करने और खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से बचने की सलाह दी। बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को संक्रमण का अधिक खतरा रहता है। मौसम में नमी बढ़ने के कारण बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खराश, सिरदर्द, शरीर में दर्द व थकान जैसे लक्षण दिख रहे हैं। डॉक्टर ने साफ-सफाई व खानपान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी है।
विज्ञापन


-------
इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
-लगातार दस्त होना
-तेज बुखार
-बार-बार उल्टी
-पेट में तेज दर्द
-कमजोरी
-मुंह सूखना
-कम पेशाब आना
-चक्कर आना शरीर में पानी की कमी के संकेत
-----
बीमारी से ऐसे करें बचाव
-संक्रमण से बचने के आसान उपाय
-हाथों को साबुन से बार-बार अच्छी तरह धोएं।
-खांसते और छींकते समय मुंह और नाक ढककर रखें।
-बीमार व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें।
-भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
-गंदे हाथों से आंख, नाक और मुंह को न छुएं।
-पर्याप्त पानी पिएं और पौष्टिक भोजन लें।
-बीमार होने पर आराम करें और डॉक्टर की सलाह के बिना दवा न लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed