फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Richa Chadda was detained at Delhi airport

ये 'पाउडर' लेकर कहां जा रही थीं रिचा चड्ढा?

Fri, 20 Jun 2014 09:05 PM IST
Updated Fri, 20 Jun 2014 09:05 PM IST
विज्ञापन
Richa Chadda was detained at Delhi airport

गैग्स ऑफ वासेपुर और रामलीला, फालतू और ओए लक्की, लक्की ओए जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री रिचा चड्ढा को दिल्ली के एक एयरपोर्ट पर रोककर दो घंटों तक पूछताछ की गई।

विज्ञापन


दरअसल, हाल ही में रिचा चड्ढा दिल्ली से मुम्बई जाने के लिए दिल्ली एक एयरपोर्ट पर पहुंची। लेकिन वहां सिक्यूरिटी चेक के दौरान उनके बैग में एक संदिग्ध पाउडर पाया गया।
विज्ञापन


इसके बाद रिचा चड्ढा को पुलिस ने एक तरह से हिरासत में लेकर दो घंटों तक पूछताछ की। हालांकि दो घंटों की पूछताछ के बाद पुलिस ने रिचा चड्ढा को छोड़ दिया और मुम्बई रवाना हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या था वो 'पाउडर'

Richa Chadda was detained at Delhi airport

दिल्ली के एयरपोर्ट पर अभिनेत्री रिचा चड्ढा को जिस संदिग्ध पाउडर के लिए रोककर दो घंटों तक पूछताछ की गई, असल में वह एक आयुवेर्दिक पाउडर था, जिसे वह स्किन की देखभाल के लिए इस्तेमाल करती हैं।

रिचा चड्ढा के मुताबिक उन्हें अपने पेशे की जरूरतों की वजह से अपनी स्किन का खास खयाल रखना पड़ता है। लेकिन कुछ दिनों पहले उन्हें स्किन संबंधी कुछ परेशानी हुई थी, तो इससे निबटने के लिए उन्होंने एक खास आयुर्वेद पाउडर का सहारा लिया।

उनके अनुसार इस पाउडर के इस्तेमाल से उन्हें काफी राहत मिली है। इसलिए वह जहां जाती हैं, इसे अपने साथ ले जाती हैं। लेकिन इस पाउडर की वजह से वह इतनी बड़ी परेशानी में पड़ जाएंगी, इसका अंदाजा नहीं था।

फिर इतनी लंबी क्यों खींची पूछताछ

Richa Chadda was detained at Delhi airport

अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टूडे इन के मुताबिक रिचा चड्ढा के बैग से मिला पाउडर आमतौर उपलब्‍ध नहीं है। खुद रिचा चड्ढा ने एक बयान में इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि वह नहीं चाहती थीं कि उनकी सामान जब्त की जाए, क्योंकि ये आसानी से उपलब्ध नहीं हैं और यह खास तौर पर उनके लिए बनाया जाता था।

अब ऐसे में पुलिस को उस पाउडर पर शक होना लाजमी है। रिचा के मुताबिक वह दो घंटों तक पुलिस अधिकारियों को विश्वास दिलाती रहीं कि यह पाउडर संदिग्ध नहीं है।

लेकिन पुलिस को जब तक पूरी तरह विश्वास नहीं हुआ कि यह पाउडर किसी तरह का नशा नहीं है, तभी उनको जाने दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed