{"_id":"5dbb2ab5b5e7509f1279735fe1541ae9","slug":"reyan-international-school-got-three-medals","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेयान इंटरनेशनल का ट्रिपल धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेयान इंटरनेशनल का ट्रिपल धमाल
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 01 Jan 2014 03:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के रेयान इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-40 के अंश जैन ने दिल्ली में आयोजित रीजनल अबैकस कंपीटीशन में स्वर्ण पदक जीता। यह प्रतियोगिता नवंबर में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
इसमें दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों के बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया था। कक्षा तीन के अंश जैन को गोल्ड टॉपर की उपाधि दी गई। इसी स्कूल के तीसरी कक्षा के देवांक जोशी सिल्वर टॉपर घोषित हुए। मुख्य अध्यापिका पिया शर्मा ने दोनों छात्रों का स्कूल में स्वागत किया।
विज्ञापन
वहीं स्कूल की छठी कक्षा की छात्रा रिमझिम रैना ने मेरठ में आयोजित पहली एशियन रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। यह प्रतियोगिता 24 दिसंबर से शुरू हुई थी।
विज्ञापन
उसे यहां पर हाई अचीवर्स अवार्ड भी प्रदान किया गया। रोड रेस में उसने स्वर्ण और रिंक रेस में रजत पदक जीता। मुख्य अध्यापिका पिया शर्मा ने रिमझिम को सम्मानित किया।