फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   revolt for lok sbaha election ticket in aam aadmi party

AAP में टिकट के लिए हुई बगावत!

Mon, 17 Feb 2014 11:48 AM IST
Updated Mon, 17 Feb 2014 11:48 AM IST
विज्ञापन
revolt for lok sbaha election ticket in aam aadmi party

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर संभावित उम्मीदवार का नाम सामने आने से ही पार्टी की स्थानीय इकाई में विरोध के स्वर उठते दिखाई दिए। हालांकि नाम का ऐलान अभी नहीं हुआ है।

विज्ञापन


दरअसल, पार्टी ने रविवार को 20 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया। इसी बीच एक समाचार चैनल पर गौतमबुद्ध नगर सीट से संभावित उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी गई, जिसके बाद चल रही संदेश यात्रा में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

टिकट के लिए कई नेताओं ने झोंकी ताकत

revolt for lok sbaha election ticket in aam aadmi party

पार्टी से टिकट के लिए इंटरव्यू देने वाले कई उम्मीदवारों ने इस यात्रा में अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है, लेकिन संभावित उम्मीदवार के नाम की खबर फैलते ही इनके होश उड़ गए।

इसको लेकर संदेश यात्रा में ही विरोध शुरू हो गया है। कुछ समय के लिए यात्रा को रोक दिया गया है। वहीं काफी मान-मनव्वल के बाद संदेश यात्रा अपने अंतिम पड़ाव तक पहुंच सकी।

संदेश यात्रा पर लगा ब्रेक

revolt for lok sbaha election ticket in aam aadmi party
इसी के साथ आम आदमी पार्टी की 'झाडू चलाओ' संदेश यात्रा पर भी अचानक लग गया है।

जोकि टिकट बंटवारे को लेकर बगावत के संकेत दे रहा है, लेकिन पार्टी की स्थानीय इकाई इसकी कुछ और ही वजह बता रही है। इस बारे में प्रवक्ता अनूप खन्ना ने बताया कि वर्किंग-डे होने के कारण यात्रा को टाला गया है।
विज्ञापन

एक सीट पर टिकट के सवा सौ दावेदार

revolt for lok sbaha election ticket in aam aadmi party
उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों के लिए 1100 से ज्यादा लोगों ने इंटरव्यू दिए हैं। अगर बात करें गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट की तो यहां करीब सवा सौ लोगों ने दावेदारी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed