Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Revelation: Delhi and neighboring states lagging in the fight against pollution

सीएक्यूएम का खुलासा: प्रदूषण से लड़ाई में दिल्ली और पड़ोसी राज्य पिछड़े, योजनाओं पर अमल की रफ्तार बेहद धीमी

Mon, 23 Nov 2026 06:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 23 Nov 2026 06:02 AM IST
सार

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और यूपी कई अहम लक्ष्यों को पूरा करने में पिछड़ रहे हैं।

विज्ञापन
Revelation: Delhi and neighboring states lagging in the fight against pollution
Delhi-NCR Air Pollution - फोटो : AI

विस्तार

दिल्ली और आसपास के राज्यों में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए बनाई योजनाओं पर अमल की रफ्तार बेहद धीमी है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और यूपी कई अहम लक्ष्यों को पूरा करने में पिछड़ रहे हैं। पार्किंग स्थल बनाने, कचरा निस्तारण की क्षमता बढ़ाने और हरित शवदाह गृह तैयार करने में प्रदर्शन खास तौर पर कमजोर रहा है।
विज्ञापन


वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की ओर से रविवार को जारी रिपोर्ट कार्ड में यह स्थिति सामने आई है। इसमें 31 अक्तूबर तक के आंकड़े शामिल हैं। 2026 की अंतिम रिपोर्ट जनवरी में जारी होगी।
विज्ञापन


सिर्फ 15 पार्किंग स्थल बनाए 
  • ट्रैफिक जाम और धुआं कम करने के लिए दिल्ली को 266 पार्किंग स्थल बनाने थे, पर 15 ही बने। हरियाणा में 79 के मुकाबले 9, राजस्थान में 19 के मुकाबले 4, यूपी में 24 के मुकाबले 21 बने।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • ठोस कचरा निस्तारण क्षमता में दिल्ली का प्रदर्शन शून्य रहा। रोजाना 650 टन क्षमता बढ़ाने का लक्ष्य अधूरा है। गाजीपुर, भलस्वा जैसी साइटों से कचरे के पहाड़ हटाने की स्पीड धीमी है।
  • लकड़ी जलाने से होने वाला धुआं रोकने के लिए एनसीआर में 421 हरित शवदाह गृह बनाने थे, पर एक भी तैयार नहीं हुआ।
  • नई इलेक्ट्रिक बसें जोड़ने में दिल्ली ने 71% लक्ष्य हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed