फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Revealed in murder of minor youth in Delhi s Shastri Park murdered in love affair

प्रेमी पर चौतरफा वार: प्रेमिका ने दूसरे शख्स से की दोस्ती, फिर लड़की के भाई और दूसरे आशिक ने पहले को मार डाला

Thu, 20 Apr 2023 07:44 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 20 Apr 2023 07:44 PM IST
सार

पूछताछ में दोनों ने नाबालिग की हत्या की बात कबूल ली। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बातचीत के लिए किशोर को बुलाया था। इसके बाद यमुना खादर ले जाकर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
Revealed in murder of minor youth in Delhi s Shastri Park murdered in love affair
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में बुधवार तड़के मोहम्मद आलम (16) नामक किशोर की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। दरअसल नाबालिग की हत्या प्रेम प्रसंग की वजह से उसकी प्रेमिका के भाई व मौजूदा प्रेमी ने मिलकर की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान लड़की के भाई साहिल (20) और मौजूदा प्रेमी यामीन (18) के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आलम का मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद करने का प्रयास कर रही है। दरअसल आलम का अपनी बिल्डिंग में ही रहने वाली एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार महीने पूर्व आलम को नोएडा में हुई चोरी के एक मामले में बाल सुधार गृह भेज दिया गया। पांच मार्च को वह बाल सुधार गृह से लौटा। घर पहुंचने पर पता चला कि उसकी प्रेमिका ने उसे छोड़कर यामीन नामक युवक से नजदीकियां बढ़ा ली हैं। यह बात आलम को पसंद नहीं आई और उसने यामीन को अपनी प्रेमिका से दूर रहने के लिए कहा।

विज्ञापन

साहिल को भी आलम का अपनी बहन से मिलना पसंद नहीं था। वह भी उससे छुटकारा चाहता था। दोनों ने योजना बनाकर आलम की हत्या कर दी। पुलिस ने छानबीन के बाद इस गुत्थी से पर्दा उठा लिया। पुलिस दोनों को रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। वारदात के बाद से आलम की प्रेमिका भी गायब है। पुलिस उससे बातचीत के लिए उसकी तलाश कर रही है।

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि बुधवार सुबह दूसरा पुश्ता यमुना खादर में 16 वर्षीय नाबालिग आलम का शव बरामद हुआ था। उसके शरीर पर चाकू के कई वार किए गए थे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त संध्या स्वामी ने जांच की कमान खुद संभाल ली।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि जिस बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर आलम रहता था, उसी बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर पर एक लड़की रहती है। उससे आलम की दोस्ती थी। यह बात साहिल को पसंद नहीं थी। कुछ माह पूर्व आलम बाल सुधार गृह गया तो लड़की ने यामीन से दोस्ती कर ली।

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि आलम को मंगलवार रात 9.46 बजे आखिरी कॉल यामीन ने की थी। वहीं यामीन और साहिल की तलाश की गई तो वह दोनों अपने-अपने घरों से गायब मिले। इसके अलावा आलम की प्रेमिका भी अपने घर से गायब मिली। पुलिस ने दोनों की तलाश में छापेमारी की।

इस बीच पुलिस ने साहिल और यामीन को जामा मस्जिद गेट नंबर-2 के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने आलम की हत्या की बात कबूल ली। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बातचीत के लिए आलम को बुलाया था। इसके बाद यमुना खादर ले जाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद चाकू को जाफराबाद में कहीं फेंक दिया गया। पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर आलम का मोबाइल व वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed