फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Retired army officer's daughter and wife forced to strip in noida

सैन्य अधिकारी की बेटी और पत्नी को उतारने पड़े सारे कपड़े

Wed, 17 Dec 2014 01:53 PM IST
Updated Wed, 17 Dec 2014 01:53 PM IST
विज्ञापन
Retired army officer's daughter and wife forced to strip in noida

यूपी में अपराधियों के मनसूबे दिन पे दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। दिल्ली से सटे नोएडा में आर्मी से रिटायर्ड अधिकारी की पत्नी और बेटी को निर्वस्त्र कर प्रताड़ित करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

विज्ञापन


बात यहीं खत्म नहीं हुई। अपराधियों ने सैन्य अधिकारी की पत्नी और बेटी को नग्न अवस्था में ही सड़क पर घसीटने की कोशिश की। हालांकि इससे पहले ही आस पास के लोगों ने उनकी चीख पुकार सुन ली और उनकी मदद के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन


घटना नोएडा के धनकौर थाना क्षेत्र के खरली हाफिजपुर गांव की है जहां सेना से रिटायर इस अधिकारी का परिवार रहता है। रविवार को वह घर पर नहीं थे। इसी दौरान कुछ लोग जबरन उनके घर में घुस गए और उनकी पत्नी और बेटी पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


हमलावरों ने दोनों को धमकी दी कि अगर उन्होंने पूरे कपड़े नहीं उतारे तो दोनों को जान से मार देंगे। डरी सहमी दोनों महिलाओं ने वही किया जो कहा गया।

शोर मचाने पर बची लाज

Retired army officer's daughter and wife forced to strip in noida

अपराधियों का मन इतने पर भी नहीं भरा। उन्होंने दोनों को घर से बाहर घसीटने की कोशिश की। इस पर दोनों महिलाओं से रहा नहीं गया और उन्होंने शोर मचा दिया।

शोर सुन आसपास के‌ लोग उन्हें बचाने के लिए मौके पर पहुंच गए। इतने पर सभी हमलावर महिलाओं को छोड़ मौके से फरार हो गए।

सैन्य अधिकारी के घर वापस आने पर उन्होंने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। हालांकि उन्होंने किसी के खिलाफ नामजद शिकायत नहीं की है।

आरोपियों में महिला भी शामिल

Retired army officer's daughter and wife forced to strip in noida

माना जा रहा है कि कुछ दिन पहले इस सैन्य अधिकारी की कुछ लोगों से कहासुनी हुई थी। मामले की जांच कर रही पुलिस के मुताबिक पड़ोस में ही रहने वाली एक महिला समेत चार लोग उसके घर में जबरन घुस आए थे।

आरोपियों ने घर में मौजूद उसकी बेटी और पत्नी से गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों को नग्न अवस्था में कर दिया। शोर सुनकर अन्य लोगों को आता देख आरोपी भाग गए।

पीड़ित पक्ष की तहरीर पर बंटी, शीला, अर्जुन और चंदर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामला मारपीट का है और जांच की जा रही है। अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed