फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Retired army constable beaten courier boy tied with rope and gave electric shock

पैसे गिरने पर सेना के रिटायर हवलदार ने कूरियर ब्वॉय को पीटा, रस्सी से बांधकर लगाया करंट

Tue, 20 Oct 2020 05:59 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 20 Oct 2020 05:59 AM IST
विज्ञापन
Retired army constable beaten courier boy tied with rope and gave electric shock
सांकेतिक तस्वीर

वसंतकुंज (साउथ) थाना इलाके में आर्मी से रिटायर हवलदार ने इंसानियत की सारी हदें पर कर दी। कूरियर ब्वॉय को पहले बुरी तरह मारा पीटा गया। रिटायर हवलदार यहां भी नहीं थमा। उसने कर्मचारी को रस्सी से बांधकर उसे बार-बार करंट लगाया गया। कर्मचारी का कसूर इतना था कि उससे 62 हजार रुपये गिर गए थे। वसंतकुंज (साउथ) थाना पुलिस ने कूरियर ब्वॉय सतेन्द्र सिंह की शिकायत पर मामला दर्जकर एक्स सर्विसमैन समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मूलरूप से मुरादाबाद, यूपी का रहने वाला सतेन्द्र सिंह रंगपुरी पहाड़ी, वसंतकुंज में किराए पर रहता है। यहां पर सेना से रिटायर हवलदार डीपी सिंह ने उसे कूरियर कंपनी में नौकरी दिलवाई थी। डीपी सिंह का मैन पॉवर सप्लाई करने का व्यवसाय है। सतेन्द्र सिंह ने शनिवार को वसंतकुंज(साउथ) थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि जब वह मीठापुर, पुल प्रह्लादपुर मे पैसे कलेक्शन कर ऑफिस लौट रहा था तो आली एंक्लेव के पास उससे 62 हजार रुपये गिर गए। सतेन्द्र सिंह ने कई घंटे पैसे ढूंढे, मगर उसे रुपये नहीं मिले। सतेन्द्र सिंह ने कार्यालय पहुंचकर एकाउंटेंट को सारी बात बताई। एकाउंटेंट ने एचआर हैड को बताई। एचआर हैड ने ये बात डीपी को बताई। कुछ ही देर बाद डीपी सिंह अपने दोस्तों के पास उसके कार्यालय पहुंच गया और सतेन्द्र को एक कमरे में बंद कर लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि सतेन्द्र सिंह को काफी मारपीट की गई। इसके बाद रस्सी से बांधकर उसे करंट लगाया गया। पिटाई व करंट से घबराए सतेन्द्र ने कहा कि पैसे उसके पास है और उसने छिपाकर रखे हुए है। आरोपी उसे सतेन्द्र की बताई जगह पर ले जाने लगे। रास्ते में जब आरोपी सीएनजी भरवाने सीएनजी फिलिंग स्टेशन पर रूके तो पीड़ित ने शोर मचा दिया। शोर मचाने पर लोग एकत्रित हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सतेन्द्र सिंह की शिकायत पर वसंतकुंज (साउथ) थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक्स सर्विसमैन डीपी सिंह समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सतेन्द्र सिंह का कहना है कि पिटाई से बचने के लिए उसने पैसे एक जगह रखे होने की बात जानबूझ कर बोली थी। ताकि वह बहार निकले और उसकी जान बच सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed