{"_id":"62d8594b72e2e555092c312d","slug":"result-of-cs-foundation-and-executive-exam-was-released-on-wednesday","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICSI CS Result 2022: सीएस फाउंडेशन में 40.48 और एग्जीक्यूटिव दाखिला परीक्षा में 68.1 फीसदी छात्र हुए सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ICSI CS Result 2022: सीएस फाउंडेशन में 40.48 और एग्जीक्यूटिव दाखिला परीक्षा में 68.1 फीसदी छात्र हुए सफल
Thu, 21 Jul 2022 01:07 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 21 Jul 2022 01:07 AM IST
सार
द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) के सीएस आशीष मोहन ने बुधवार को रिजल्ट जारी होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कंपनी सेक्रेटरी फाउंडेशन प्रोग्राम की जून परीक्षा का रिजल्ट बुधवार को जारी हो गया। फाउंडेशन प्रोग्राम की परीक्षा में 40.48 फीसदी उम्मीदवार सफल रहे हैं। वहीं, एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम में दाखिला प्रवेश परीक्षा का भी रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इसमें 68.1 फीसदी छात्र सफल रहे हैं।
विज्ञापन
द इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) के सीएस आशीष मोहन ने बुधवार को रिजल्ट जारी होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार ऑनलाइन ही दोनों परीक्षाओं के रिजल्ट देख सकते हैं। उम्मीदवारों के ई-मेल पर रिजल्ट की जानकारी भेज दी गई है। छात्र आवेदन पत्र के रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर अपना रिजल्ट चैक कर सकते हैं। उम्मीदवारों को ई-मॉर्क्स शीट व रिजल्ट डिटेल उनके ईमेल पर भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
सीएस आशीष मोहान ने बताया कि सीएस के फाउंडेशन प्रोग्राम के तहत जून 2022 की परीक्षा 15 से 16 जून को आयोजित की गयी थी। इस परीक्षा में 40.40 फीसदी उम्मीदवार सफल रहे हैं। जबकि एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम में दाखिले के लिए 9 से 11 जुलाई तक प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 68.1 फीसदी उम्मीदवारों को सफलता मिली है।
सीएस फाउंडेशन प्रोग्राम की अगली परीक्षा दिंसबर में
सीएस आशीष मोहन ने बताया कि कंपनी सेक्रेटरी के फाउंडेशन प्रोग्राम के तहत अगली परीक्षा यानी दिसंबर 2022 की परीक्षा 27 से 28 दिसंबर को होगी। इच्छुक उम्मीदवार 26 अगस्त तक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र और फीस जमा कर सकते हैं। वहीं, सीएस एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम में दाखिला के लिए प्रवेश परीक्षा 12 नंबवर को आयोजित होगी। इस प्रवेश परीक्षा के लिए उम्मीदवार 15 अक्तूबर तक आवेदन पत्र भर सकते हैं।