फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Restaurant operators who betel nut handle mounted police killer.

पैसे लेकर हत्या करने वाला सुपारी किलर पकड़ाया

Sun, 20 Sep 2015 08:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 20 Sep 2015 08:55 AM IST
विज्ञापन
Restaurant operators who betel nut handle mounted police killer.

एक्सप्रेस-वे पुलिस ने रुपये लेकर हत्या करने वाले गिरोह के चार बदमाशों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान खेड़ी भनोता निवासी राजीव भाटी उर्फ राका, श्वोराजपुर सूरजपुर निवासी आशीष भाटी, कैलाशपुर सूरजपुर निवासी पुष्पेद्र भाटी और रकम शर्मा के रूप में हुई है।

विज्ञापन


राका गिरोह सरगना है। चारों रायपुर गांव में किसी रेस्त्रां संचालक की हत्या करने आए थे। सौदा 15 लाख रुपये में तय हुआ था। इनको एक व्यक्ति से मिलना था जो संबंधित शख्स की पहचान बताता।
विज्ञापन


इससे पहले मुठभेड़ में असगरपुर पुश्ता के पास पुलिस ने चारों को दबोच लिया। सुरक्षा की वजह से पुलिस ने रेस्त्रां संचालक का नाम नहीं बताया है।

पुलिस ने यूं कसा शिकंजा

Restaurant operators who betel nut handle mounted police killer.

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे पुश्ता रोड कट पर एक बिना नंबर स्विफ्ट कार आती दिखी। कार को रुकने का इशारा किया गया तो चालक से गाड़ी तेज कर दी।

पुलिस ने पीछा किया। अपने को घिरता देख बदमाश कार से उतरकर भागने लगे। इस बीच बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने कार सवार चारों को दबोच लिया।

आरोपियों ने बताया कि चारों यहां किसी की हत्या करने आए थे। इसके लिए लीलू नामक व्यक्ति ने शनि मंदिर के पास शराब के ठेके पर बुलाया था। लीलू संबंधित शख्स की पहचान बताता।

हत्या करने के बाद चारों के हिस्से में 10 लाख आते, जबकि लीलू को 5 लाख रुपये मिलते। पुलिस लीलू की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। आरोपियों पास से स्विफ्ट कार, दो पिस्टल, 315 बोर के तीन तमंचे, चार खोखे और 10 कारतूस बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed