{"_id":"6afc466477683fbc20061d5d","slug":"respiratory-health-deteriorating-due-to-pollution-special-opd-launched-at-gtb-hospital-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-3392-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: प्रदूषण से बिगड़ रही सांसों की सेहत, जीटीबी अस्पताल में विशेष ओपीडी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: प्रदूषण से बिगड़ रही सांसों की सेहत, जीटीबी अस्पताल में विशेष ओपीडी शुरू
विज्ञापन
सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक मरीजों को मिलेगा परामर्श, अस्थमा और सांस के रोगियों को विशेष राहत
नितिन राजपूत
पूर्वी दिल्ली। बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच आंखों में जलन, गले में खराश, लगातार खांसी और सांस लेने में परेशानी की शिकायतें बढ़ रही हैं। सबसे अधिक खतरा अस्थमा और सांस की पुरानी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को है। ऐसे लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में विशेष ओपीडी की सुविधा शुरू की गई है।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, इस ओपीडी में प्रतिदिन सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक मरीज डॉक्टरों से परामर्श ले सकते हैं। यहां खांसी, सांस फूलने, सीने में जकड़न और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याओं का उपचार किया जा रहा है। जीटीबी की यह ओपीडी पूर्वी दिल्ली के मरीजों के लिए राहत का विकल्प है।
बच्चों और बुजुर्गों को अधिक खतरा
चिकित्सकों के मुताबिक, प्रदूषण के बारीक कण फेफड़ों तक पहुंचकर सूजन और सांस संबंधी समस्याएं बढ़ा सकते हैं। बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। डॉक्टरों ने लगातार खांसी, सांस फूलने और सीने में जकड़न को नजरअंदाज न करने की सलाह दी है।