फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Resources at black spots on NH-48 and the Sohna Elevated Road will be improved

Delhi NCR News: एनएच-48 और सोहना एलिवेटेड रोड पर ब्लैक स्पॉट पर संसाधनों में होगा सुधार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

- कोहरे में हादसों को रोकने के लिए यातायात पुलिस और एनएचएआई करेगी काम
- शहर की सड़कों के लिए जीएमडीए और नगर निगम को भी लिखा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) और गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड रोड पर ब्लैक स्पॉट में सुधार किए जाएंगे। यातायात पुलिस टीम के सर्वे में इन दोनों रोड पर कोहरे के दौरान 48 स्थानों पर हादसे की आशंका पाई गई है। यातायात पुलिस उपायुक्त हितेश यादव ने कमियां दूर करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) और गुरुग्राम नगर निगम को पत्र लिखा है।



सर्वे के दौरान सड़कों पर रोशनी की कमी पाई गई है। साथ ही, अपर्याप्त लेन मार्किंग, जेब्रा क्रॉसिंग और गड्ढे भी सामने आए हैं। सड़क सुरक्षा उपकरणों की कमी भी एक प्रमुख समस्या है। हितेश यादव के पत्र के अनुसार, सर्दियों में कोहरे के दौरान लेन मार्किंग, जेब्रा क्रॉसिंग व गड्ढों के कारण हादसे की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में हाईवे व एक्सप्रेसवे पर फीकी पड़ चुकी रेट्रो रिफ्लेक्टिव मार्किंग को दुरुस्त किया जाएगा। सड़क किनारे व डिवाइडर पर लगी टाइलों पर थर्मोप्लास्टिक पेंट करने का सुझाव दिया गया है। इससे रात में वाहन चालकों को सड़क साफ नजर आएगी और दुर्घटनाएं कम होंगी।
विज्ञापन




सोहना रोड पर अतिक्रमण और खतरे के स्थान

गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड रोड की सर्विस रोड पर सुभाष चौक से भोंडसी तक अतिक्रमण किया गया है। बादशाहपुर क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या ज्यादा है, जिससे वाहनों का संचालन प्रभावित होता है और पीक ऑवर्स में जाम की समस्या बनी रहती है। संबंधित विभागों को अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि वाहनों का संचालन सुचारु रहे। वाटिका चौक, नेक्सा शोरूम, आइरिया मॉल, धुनैला फ्लाईओवर, अलीपुर मोड़ और बादशाहपुर-टीकली मोड़ पर भी हादसों की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एनएच-48 पर हादसे की आशंका वाले स्थान

एनएच-48 पर एंबीयंस मॉल के पास, झाड़सा फ्लाईओवर, राजनगर मोड़, हीरो होंडा चौक पर ब्राइट कार स्टेशन, खेड़कीदौला टोल प्लाजा, बिनौला फ्लाईओवर, बिनौला में टेरीसाप कट, मानेसर बस स्टैंड, आईएमटी मानेसर चौक, टाटा पास्को चौक, पचगांव चौक, पॉलीटेक्निक कॉलेज, बिलासपुर चौक, मानेसर में भीष्म मंदिर और नाहरपुर अंडरपास सहित कई जगहों पर सड़क हादसे का खतरा है। यातायात पुलिस द्वारा एनएचएआई के साथ मिलकर इन ब्लैक स्पॉट को खत्म करने के लिए काम करना होगा।


वर्जन
हाईवे और एलिवेटेड रोड सहित अन्य सड़कों पर हादसे संभावित जगहों पर पर्याप्त संसाधनों, लेन मार्किंग, जेब्रा क्रॉसिंग की व्यवस्था कराई जाएगी। एनएचएआई, जीएमडीए व नगर निगम से समन्वय स्थापित किया जा रहा है। - सत्यपाल यादव, एसीपी (यातायात मुख्यालय/हाईवे), गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed