फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Residents of Sector-5 troubled by smoke from fair generators.

Delhi NCR News: सेक्टर-5 में मेले के जनरेटरों के धुएं से निवासी परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-5 स्थित हुडा ग्राउंड में चल रहे मेले के दौरान लगाए गए जनरेटरों से निकल रहे धुएं और प्रदूषण से आसपास रहने वाले लोग परेशान हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि जनरेटरों से लगातार धुआं निकलने के कारण उन्हें घरों में रहने में परेशानी हो रही है। करीब आठ से 10 परिवार इस समस्या से सीधे प्रभावित हैं। निवासी नवीन, उमेश और दविंदर तेवतिया ने बताया कि जनरेटरों से निकलने वाला धुआं आसपास के घरों तक पहुंच रहा है। इससे बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर असर पड़ने की आशंका है। लोगों का कहना है कि इस संबंध में कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने वार्ड पार्षद और संबंधित अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण करने और संबंधित विभाग से कार्रवाई कराने की मांग की है। लोगों ने जनरेटरों की जांच कराने तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article