{"_id":"6aeb5fbd90f11a9a6b00c227","slug":"research-on-ai-and-digital-governance-to-be-conducted-aud-signs-agreement-with-cprg-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-162098-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एआई और डिजिटल गवर्नेंस पर भी होगा शोध, एयूडी ने सीपीआरजी से किया करार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एआई और डिजिटल गवर्नेंस पर भी होगा शोध, एयूडी ने सीपीआरजी से किया करार
विज्ञापन
- समझौते से संयुक्त अनुसंधान, प्रशिक्षण और ज्ञान के आदान-प्रदान को मिलेगा बढ़ावा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के बीच डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय (एयूडी) ने सेंटर ऑफ पॉलिसी रिसर्च एंड गवर्नेंस (सीपीआरजी) के साथ समझौता किया है। इसके तहत दोनों संस्थान सार्वजनिक नीति, सुशासन, डिजिटल गवर्नेंस और उभरती तकनीकों के क्षेत्र में मिलकर शोध और शैक्षणिक गतिविधियां करेंगे। इस साझेदारी का उद्देश्य अकादमिक शोध को नीतिगत फैसलों और सामाजिक जरूरतों से जोड़ना है। इसके तहत संयुक्त नीति अनुसंधान, प्रभाव आकलन, सरकारी कार्यक्रमों का मूल्यांकन और क्षमता निर्माण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे। एआई और सार्वजनिक प्रणालियों में नवाचार पर भी शोध किया जाएगा। एयूडी की कुलपति प्रो. अनु सिंह लाठर ने कहा कि साझेदारी को नियमित शैक्षणिक गतिविधियों और संस्थागत संवाद के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा। दोनों संस्थान संयुक्त शोध रिपोर्ट, नीति-संक्षेप और प्रकाशन तैयार करेंगे।