फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   RERA will decide builder-project scale buyers will get home

रेरा तय करेगा बिल्डर-प्रोजेक्ट का पैमाना, खरीदारों को मिलेगा आशियाना

Thu, 11 Jul 2019 04:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा नवीन कुमार, ग्रेटर नोएडा 
नवीन कुमार, ग्रेटर नोएडा  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 11 Jul 2019 04:14 AM IST
विज्ञापन
RERA will decide builder-project scale buyers will get home
RERA ACT

यूपी रेरा अगले साल से बिल्डर और उनके प्रोजेक्ट की अलग-अलग ग्रेडिंग जारी करेगा, ताकि खरीदार का पैसा फंसे नहीं। ग्रेडिंग जारी करने की जिम्मेदारी एक कंपनी को दी जाएगी। जिसका चयन अगले एक माह के अंदर कर लिया जाएगा। रेरा का कहना है कि अगले वर्ष जनवरी तक बिल्डर और उनके प्रोजेक्ट की ग्रेडिंग जारी कर दी जाएगी। 

विज्ञापन


कई बिल्डर और उनके प्रोजेक्ट में लाखों की संख्या में फ्लैट खरीदार फंसे हैं। जबकि काफी नए खरीदार घर लेना चाह रहे है, लेकिन उन्हें बिल्डरों पर भरोसा नहीं है। 
विज्ञापन


यूपी रेरा खरीदारों की इस समस्या का समाधान करने का प्रयास कर रहा है। इसी मकसद से रेरा ने बिल्डर और प्रोजेक्ट की अलग-अलग ग्रेडिंग जारी करने का फैसला लिया है। ग्रेडिंग की जिम्मेदारी रेरा द्वारा चयनित कंपनी पर होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेरा ने रेट ऑफ इंटरेस्ट (आरपीएफ) निकाला था। इसमें कई कंपनियों ने आवेदन किया है, जो बृहस्पतिवार को सेक्टर गामा दो स्थित रेरा कार्यालय में अपना प्रस्तुतिकरण देंगी। इसके बाद तीन माह के लिए एक कंपनी का चयन होगा, जो विभिन्न मानकों पर बिल्डर और उनके प्रोजेक्ट की ग्रेडिंग निर्धारित करेगी। 

रेरा अफसरों ने बताया कि अगले वर्ष जनवरी तक ग्रेडिंग जारी की जाएगी। ग्रेडिंग को सिंगल विंडो सिस्टम से भी संबद्घ किया जाएगा। साथ ही रेरा की वेबसाइट पर भी ग्रेडिंग की जानकारी मिलेगी, ताकि खरीदारों सही बिल्डर और प्रोजेक्ट का चयन कर सकें।  

इन मानकों पर होगी ग्रेडिंग
प्रोजेक्ट की ग्रेडिंग में खरीदारों की राय, रेरा के आदेशों का पालन, पिछला ट्रैक रिकॉर्ड, आर्थिक क्षमता, कंस्ट्रक्शन स्टेटस आदि को शामिल किया जाएगा। वहीं, बिल्डर की ग्रेडिंग में पिछला ट्रैक रिकॉर्ड, आर्थिक प्रोफाइल, खरीदारों की समस्या, रेरा व सरकार के आदेशों का पालन, सेल्स सपोर्ट आदि मानकों को देखा जाएगा। इन्हीं की रिपोर्ट के आधार पर कंपनी ग्रेडिंग जारी करेगी। 


खरीदारों का बिल्डरों से विश्वास खत्म हो चुका है। ग्रेडिंग विश्वास को वापस लाने का काम करेगी और खरीदार घर खरीद सकेंगे। जनवरी तक ग्रेडिंग जारी कर दी जाएगी। खराब बिल्डरों की भी ग्रेडिंग जारी होगी।
- राजीव कुमार, अध्यक्ष, यूपी रेरा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed