{"_id":"94a3aba21f630a1047786251397b310b","slug":"republic-day-will-be-on-cloud-rain-can-be-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस पर भी रहेंगे बादल, हो सकती है बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस पर भी रहेंगे बादल, हो सकती है बारिश
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 23 Jan 2015 07:51 PM IST
विज्ञापन
मौसम में अभी उथल-पुथल जारी है। शनिवार-रविवार को कोहरा-पाला पड़ने से ठंडक ज्यादा रहेगी। 26 जनवरी को भी बादल छाए रहेंगे। दोपहर बाद कई क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हो सकती है। तेज ठंडी हवाओं के चलते मौसम सर्द रहेगा।
विज्ञापन
बारिश होने के बाद भी मौसम अभी साफ नहीं हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में उथल-पुथल जारी रहेगी। शुक्रवार को दिनभर हल्के बादल छाए रहे और तेज ठंडी हवाओं का चलीं।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार-रविवार को सुबह-शाम कोहरा पड़ेगा। दिन में बादल छाए रहने से धूप हल्की रहेगी। समुद्री तटों से चलने वाली ठंडी हवाओं के चलते मौसम सर्द रहेगा।
विज्ञापन
विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार को मौसम फिर करवट बदलेगा। दिन और रात में बादल छाए रहेंगे। इससे धूप कमजोर रहेगी और मौसम सर्द रहेगा। सोमवार दोपहर कई क्षेत्रों में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है।
दिन में आदग्रता 77 और रात में 36 फीसदी रहेगी। ऐसे में कई क्षेत्रों में एक मिमी बारिश होने का पूर्वानुमान है। विशेषज्ञों के अनुसार सुबह बादल छाए रहेंगे, दोपहर में हल्की बारिश हो सकती है।