{"_id":"60ec35aa9c8ef370d16753cd","slug":"republic-day-violence-deep-sidhu-and-other-accused-presented-in-court-via-press-conference","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस हिंसा: अदालत में पेश हुए अभिनेता दीप सिद्धू और अन्य आरोपी, लगे हैं गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस हिंसा: अदालत में पेश हुए अभिनेता दीप सिद्धू और अन्य आरोपी, लगे हैं गंभीर आरोप
Mon, 12 Jul 2021 05:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 12 Jul 2021 05:59 PM IST
सार
तीस हजारी कोर्ट के मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट गजेंद्र सिंह नागर के समक्ष मामले की सुनवाई में एक आरोपी को छोड़ सभी आरोपी पेश हुए। सुनवाई के दौरान एक आरोपी मोहिंदर सिंह खालसा पेश नहीं हुआ और उन्होंने अपने बीमारी का हवाला दिया।
विज्ञापन
26 जनवरी हिंसा मामले में आरोपी दीप सिद्धू
- फोटो : Agency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर परेड के दौरान लाल किला हिंसा मामले में आरोपी अभिनेता दीप सिद्धू सहित अन्य आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत के समक्ष पेश हुए। अदालत ने पुलिस को सभी आरोपियों को आरोपपत्र सहित अन्य दस्तावेज सौंपने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
तीस हजारी कोर्ट के मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट गजेंद्र सिंह नागर के समक्ष मामले की सुनवाई में एक आरोपी को छोड़ सभी आरोपी पेश हुए। सुनवाई के दौरान एक आरोपी मोहिंदर सिंह खालसा पेश नहीं हुआ और उन्होंने अपने बीमारी का हवाला दिया। अदालत ने उन्हें आज की पेशी के लिए छूट प्रदान करते हुए मामले की सुनवाई 22 जुलाई तय की है।
विज्ञापन
अदालत ने जून में दायर आरोप पत्र पर संज्ञान लेते हुए सभी आरोपियों को 12 जुलाई को पेश करने का आदेश दिया था। पुलिस ने आरोप पत्र में आरोप लगाया है कि कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली निकाली थी। इस रैली में शामिल दीप सिद्धू लाठी लेकर लालकिले में दाखिल हुआ था। पुलिस ने इसके संबंध में इलेक्ट्रानिक सुबूत भी पेश किए।
विज्ञापन
आरोप है कि दीप सिद्धू ने किला परिसर के अंदर हिंसा को भड़काया था। लंबे समय तक फरार रहने वाले सिद्धू को 9 फरवरी को गिरफ्तारी किया गया था। निचली अदालत ने 17 अप्रैल को उसे जमानत दे दी थी। इसके अलावा मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह सहित हत्या का प्रयास, मारपीट, सरकारी अधिकारियों के आदेश की अवज्ञा सहित कई गंभीर धाराओं में आरोपपत्र दायर किया था।