फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Republic Day is to get from home to first read the news

26 जनवरी का दिल्ली रूट प्लान, जरूर पढ़ें इसे

Mon, 25 Jan 2016 05:49 PM IST
Updated Mon, 25 Jan 2016 05:49 PM IST
विज्ञापन
Republic Day is to get from home to first read the news

26 जनवरी को सुबह नौ से राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत हो जाएगी। वहीं परेड सुबह नौ बजकर 50 मिनट से शुरू होगी, जो राजपथ से शुरू होकर इंडिया गेट, तिलक मार्ग, डब्ल्यू प्वाइंट (तिलक ब्रिज), बहादुरशाह जफर मार्ग, आरसी अग्रवाल चौक क्रासिंग, सुभाष मार्ग, लालकिला चौक होते हुए लालकिला मैदान पहुंचेगी। यातायात पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी कर आम लोगों को कुछ विशेष रास्तों पर आने से बचने की सलाह दी है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) शरद अग्रवाल के अनुसार कौटिल्य मार्ग, कमल अतातुर्क मार्ग, औरंगजेब रोड, क्यू प्वाइंट हनुमान रोड, एसबी मार्ग, मथुरा रोड, भगवानदास रोड, फिरोजशाह रोड, गोल चक्कर विंडसर प्लेस गोल चक्कर, अशोका रोड, बाबा खड़क सिंह मार्ग, मदर टरेसा क्रिसेंट मार्ग व सरदार पटेल मार्ग पर आने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन


परेड देखने आने वाले और इस इलाके में रहने वाले लोगों के लेवल लगे वाहनों को ही सुबह 6 बजे से 12 बजे तक प्रवेश की अनुमति मिलेगी। आमंत्रण पत्र के पीछे दिए गए रूट को देखकर ही वह अपने वाहनों को पार्क कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 जनवरी से ही बंद हो जाएंगे कई मार्ग

Republic Day is to get from home to first read the news

गणतंत्र दिवस के लिए राजपथ को 25 जनवरी की दोपहर तीन बजे से वाहनों के लिए बंद कर दिया जाएगा। ये पाबंदी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह खत्म होने के बाद तक जारी रहेगी। 25 जनवरी की रात 11 बजे से रफी मार्ग, जनपथ और मान सिंह रोड पर वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी। वहीं रात 2 बजे से सी हेक्सागन इंडिया गेट वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो जाएंगे।

इसके अलावा 26 जनवरी को तिलक मार्ग, बीएसजेड मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग से लेकर लालकिला आदि जगहों पर वाहनों की आवाजाही पर शाम चार बजे तक प्रतिबंध रहेगा। परेड के समय को देखते हुए डी दिनेश नंदिनी डालमिया चौक, आरसी अग्रवाल चौक, दिल्ली गेट से वाहनों की क्रासिंग हो सकती है।

इसके अलावा रात 11 बजे के बाद से टी प्वाइंट साउथ एवेन्यू, त्यागराज मार्ग, के कामराज मार्ग, सुनहरी मस्जिद मौलाना आजाद रोड, मान सिंह रोड, अकबर रोड, अशोक रोड, जसवंत सिंह रोड, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद रोड, रेड क्रास रोड, संसद मार्ग, इम्तियाज खान रोड, रकाबगंज रोड, पंडित पंत मार्ग, चर्च रोड, टी प्वाइंट से लेकर नार्थ एवेन्यू तक बंद रहेगा। इस दौरान लेबल लगे वाहनों को ही अनुमति मिलेगी।

लेवल वाहन यहां होकर आए

Republic Day is to get from home to first read the news

संयुक्त आयुक्त के अनुसार एंक्लोजर (पास सीरियल) एक से लेकर 17 तक राजपथ के दक्षिण तरफ व 18 से लेकर 35 तक नंबर वाले लेवल वाहन राजपथ के उत्तर की दिशा में जाएं। जिनके पास ट्रैंग्युलर वाले पास हैं वह राजपथ के दक्षिण दिशा में एक से पांच नंबर तक की पार्किंग में वाहन पार्क कर सकते हैं।


जिनके पास स्कवायर वाले पास हैं वह उत्तर दिशा में पार्किंग छह से नौ में पार्क कर सकते हैं। इसके अलावा पालिका बाजार व विनय मार्ग पर सीसीएससीएसबी जगहों पर से पार्क एंड राइड की सुविधा दी जाएगी।

गणतंत्र दिवस के विशेष लोगों के लिए पार्क एंड राइड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। निदेशक स्तर के अधिकारी, सर्विस आफिसर, वार विडो, स्वतंत्रता सेनानी और एमएलए इन जगहों पर वाहनों को पार्क कर पार्क एंड राइड की सुविधा ले सकते हैं।

ये जगह हैं सेंट्रल सिविल सर्विसेज स्पोटर्स एंड कल्चरल बोर्ड ग्राउंड का फुटबाल ग्राउंड, पालिका की अंडर ग्राउंड पार्किंग में वाहनों को खड़ा कर डीटीसी की शटल बस सेवा ले सकते हैं। समारोह खत्म होने के बाद लोग शटल बस सेवा से पार्किंग स्थल तक वापस जा सकते हैं।

ये बनाए गए हैं कॉरीडोर, कैसे जाएं नई दिल्ली रेलवे स्टेशन

Republic Day is to get from home to first read the news

पूर्वी पश्चिमी कॉरिडोर

रिंग रोड, भैरों रोड, मथुरा रोड, एस भारती मार्ग, साउथ एंड रोड, पृथ्वीराज रोड, सफदरजंग रोड, कमल अतातुर्क मार्ग, पंचशील मार्ग, सिमॉन बुलवर्ड मार्ग व अपर रिज रोड इसके अलावा रिंग रोड, भैरों रोड, मथुरा रोड, लोधी रोड, अरविंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, तीन मूर्ति मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट मार्र्ग, पार्क स्ट्रीट, शंकर रोड, रिंग रोड, तीसरा रास्ता रिंग रोड, बुलवर्ड मार्ग, वर्फ खाना चौक, रानी झांसी रोड, फैज रोड व देशबंधु गुप्ता रोड आदि होकर जा सकते हैं। उत्तरी दिल्ली की तरफ से झंडेवालान होकर रानी झांसी रोड, देशबंधु गुप्ता रोड, शीला सिनेमा रोड, पुल बंगश होकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जा सकते हैं।

उत्तर दक्षिण कॉरिडोर
रिंग रोड, आश्रम चौक, सराय काले खां, आईपी फ्लाईओवर राजघाट रिंग रोड होकर उत्तर से दक्षिण जा सकते हैं। अरविंदो चौक, सफदरजंग रोड, कमल अतातुर्क मार्र्ग, कौटिल्य मार्ग, सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट आरएमएल गोलचक्कर, बाबा खड़क सिंह मार्र्ग के अलावा पृथ्वीराज रोड, राजेश पायलेट मार्ग, सुब्रह्मण्यम मार्ग और मथुरा रोड होकर जा सकते हैं।

कैसे जाएं नई दिल्ली रेलवे स्टेशन

दणिक्षी दिल्ली से आने वाले लोग मदर टेरेसा क्रिसेंट, राम मनोहर लोहिया का गोल चक्कर, बाबा खड़क सिंह मार्ग, कनॉट प्लेस का बाहरी सर्किल, चेम्सफोर्ड रोड, पहाड़गंज साइड व मिंटो रोड साइड से भवभूति मार्ग से अजमेरी गेट तक जा सकते हैं। उत्तरी दिल्ली की तरफ से लोग झंडेवालान गोल चक्कर, रानी झांसी रोड से लेफ्ट टर्न लेकर देशबंधु गुप्ता रोड, शीला सिनेमा रोड, यहां से लेफ्ट टर्न लेकर पहाड़गंज पुल से नीचे होकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जा सकते हैं। पूर्वी दिल्ली से आने वाले लोग बुलवर्ड मार्ग, आईएसबीटी पुल से रानी झांसी रोड, झंडेवालान, डीबीजी रोड, शीला सिनेमा रोड व पहाड़गंज पुल होकर जा सकते हैं।

कैसे जाए पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन

Republic Day is to get from home to first read the news

दक्षिण दिल्ली से रिंग रोड, आश्रम चौक, सराय कालेखां रोड, राजघाट, यमुना बाजार, लेफ्ट लेकर एसपी मुखर्जी मार्ग, छाता रेल, कोडिया पुल होकर जा सकते हैं।

उत्तरी दिल्ली से बुलवर्ड रोड, मोरी गेट गोल चक्कर, मोरी गेट बाजार, पुल दुफरीन, लेफ्ट लेकर एसपी मुखर्जी होकर जा सकते हैं।


सिटी बसें कृष्णा मेनन मार्ग, त्यागराज मार्ग, पार्क स्ट्रीट, आराम बाग रोड, कमला मार्केट गोल चक्कर, दिल्ली सचिवालय, प्रगति मैदान, हनुमान मंदिर, निगम बोध घाट, बुध विहार, मोरी गेट व आईएसबीटी पर खत्म हो जाएंगी।

एनसीआर से आने वाली बसें कैसे जाएं दिल्ली में गंतव्य तक

Republic Day is to get from home to first read the news

गाजियाबाद से शिवाजी स्टेडियम जाने वाले बसें एनएच-24, रिंग रोड, राइट टर्न लेकर भैरों मार्ग होकर बस टर्मिनल भैंरो मार्ग पर खत्म हो जाएगी। गाजियाबाद से आने जाने सभी बसें मोहन नगर की तरफ मोड़कर वजीराबाद पुल के लिए भोपुरा चुंगी से मोड़ दिया जाएगा। हरियाणा आदि जगहों से बाहरी राज्यों से आने वाले बसें सराय काले खां पर खत्म हो जाएंगी। बदरपुर की तरफ से बाहरी राज्यों से आने वाले बसें सराय काले खां पर खत्म हो जाएंगी। एनएच-24 से आने वाली बसें रोड नंबर 56 से राइट टर्न लेकर आनंद विहार बस अड्डे पर खत्म हो जाएंगी।


केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन रात 12 बजे से सुबह साढ़े बारह बजे तक बंद रहेंगे। पटेल चौक और रेसकोर्स मेट्रो स्टेशन सुबह पौने नौ बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक बंद रहेंगे। केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर यात्री लाइन दो से लाइन छह को बदल सकेंगे।

25 जनवरी की रात दस बजे के बाद भारी और हल्के व्यवसायिक वाहन को बार्डर से घुसने की इजाजत नहीं होगी। 26 जनवरी को सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े बारह बजे तक व्यवसायिक वाहनों को सराय कालेखां से कश्मीरी गेट बस अड्डा की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।

आमंत्रण पत्र नाम से जारी किए जाएंगे जो दूसरे को नहीं दिया जा सकेगा। समारोह में लोग लैपटॉप, कैमरा, डिजिटल डायरी, मोबाइल फोन, रिमोट, पानी का बोतल, सिगरेट, लाइटर, मैच बॉक्स, कार की रिंग, चाकू और आर्म्स आदि लाने की अनुमति नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed