{"_id":"61ee914c59c82334a1557f6c","slug":"republic-day-delhi-police-issued-guidelines-for-parade-unvaccinated-and-children-below-15-years-not-allowed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Republic Day: 15 साल से कम उम्र के बच्चे और टीके की एक डोज लिए लोग, परेड में नहीं हो सकेंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Republic Day: 15 साल से कम उम्र के बच्चे और टीके की एक डोज लिए लोग, परेड में नहीं हो सकेंगे शामिल
Mon, 24 Jan 2022 05:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 24 Jan 2022 05:24 PM IST
सार
दिल्ली समेत पूरे देश में इस समय कोरोना का संक्रमण फैला हुआ है, ऐसे में गणतंत्र दिवस में होने वाली भीड़ को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने परेड देखने वाले दर्शकों के लिए कुछ नियम बनाए हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
कोरोना संक्रमण को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वालों के लिए एक गाइडलाइन बनाई है। इस गाइडलाइन के अनुसार गणतंत्र दिवस परेड में वही लोग शामिल हो सकेंगे जिन्हें वैक्सीन की दोनों डोज लगी हो, इसके साथ ही परेड देखने 15 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन
पुलिस ने इस गाइडलाइन में ये भी कहा है कि परेड देखने आने वाले दर्शकों को सभी कोरोना नियमों जैसे- मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग कायम रखना आदि नियमों का पालन करना होगा। दर्शकों के लिए जरूरी होगा कि उन्हें वैक्सीन की दोनों डोज लगी है। पुलिस ने लोगों से निवेदन किया है कि वह अपना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट अपने साथ लाएं।
विज्ञापन
टीकाकरण शुरुआती चरण में सिर्फ 18 से अधिक आयु वालों के लिए शुरू किया गया था लेकिन अब यह 15-18 वर्ष के बच्चों के लिए भी है। यही नहीं जो लोग 60 वर्ष से ऊपर की उम्र के हैं एहतियाती डोज भी लग रही है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस के दौरान बैठने के इंतजाम को लेकर ट्वीट किया है कि दर्शकों के लिए 7.00 बजे से बैठने की सुविधा की शुरुआत होगी तो लोग उसके हिसाब से ही परेड स्थल पर पहुंचें। चूंकि पार्किंग की सीमित व्यवस्था है इसलिए लोगों से टैक्सी या कारपूलिंग की सुविधा का इस्तेमाल करने का भी आग्रह किया गया है। लोगों ने वैध पहचान पत्र लाने को भी कहा गया है और सुरक्षा जांच में सहयोग की भी विनती की गई है।