{"_id":"b8b4a77a16041f614399af1d872ff2ae","slug":"republic-day-aiims-rml-and-lok-nayak-on-alert-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस : एम्स, आरएमएल और लोक नायक अलर्ट पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस : एम्स, आरएमएल और लोक नायक अलर्ट पर
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 24 Jan 2016 07:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान किसी हादसे या दुर्घटना की संभावना के मद्देनजर एम्स समेत दिल्ली के तीन बड़े सरकारी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है। वीवीआईपी के लिए आरएमएल अस्पताल में विशेष इंतजाम किए गए हैं, जबकि लोक नायक अस्पताल में आम लोगों के इलाज के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
परेड स्थल राजपथ पर यदि कोई हादसा हो तो घायलों के इलाज के लिए तीन अस्पतालों में इलाज की व्यवस्था की गई है। वीवीआईपी के इलाज के लिए आरएमएल अस्पताल में छह कमरे सुरक्षित रखे गए हैं।
विज्ञापन
प्रोटोकॉल के तहत राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के अलावा पूर्व राष्ट्रपति, पूर्व उप राष्ट्रपति और पूर्व प्रधानमंत्री के इलाज के लिए कमरे आरक्षित रखे गए हैं। इसके अलावा आपदा प्रबंधन वार्ड को आपात स्थिति के लिए खाली रखा गया है।
विज्ञापन
आरएमएल के प्रवक्ता वीके सिन्हा ने बताया कि वरिष्ठ चिकित्सकों की भी ड्यूटी लगाई गई है। सीटी स्कैन और ऑपरेशन थियेटर रिजर्व रखा गया है। आम दिनों की तुलना में चिकित्सा कर्मियों की संख्या बढ़ाई गई है।
उधर, दिल्ली गेट स्थित लोक नायक अस्पताल में भी इलाज के विशेष इंतजाम किए गए हैं। यहां भी आपदा प्रबंधन वार्ड को खाली करा लिया गया है। गणतंत्र दिवस के दिन सीनियर डॉक्टर भी अस्पताल में मौजूद रहेंगे।